8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसफेद शर्ट-टफ लुक में शाहरुख, फैंस हुए क्रेजी, बोले- 'बॉलीवुड का बाप...

सफेद शर्ट-टफ लुक में शाहरुख, फैंस हुए क्रेजी, बोले- ‘बॉलीवुड का बाप आया’

Published on

शाहरुख खान ने फैंस की बेसब्री को खत्म करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जहां उन्होंने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. पोस्ट की फोटो में शाहरुख बेहद हैंडसम लग रहे हैं. फैंस उनके लुक्स को देख फिर से अपना दिल हार बैठे हैं.

पठान फिल्म से बॉलीवुड के किंग बड़े पर्दें पर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं. जाहिर है, अपने फेवरेट स्टार को लंबे समय से स्क्रीन पर ना देखना फैंस के लिए कितना अपसेटिंग रहा होगा. इसलिए तो जब से शाहरुख की फिल्मों का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से लोग उनसे जुड़ी हर एक डिटेल जानने के लिए बेताब रहते हैं. यूं ही तो कोई बॉलीवुड का किंग नहीं कहलाता है. हाल ही में, शाहरुख ने बेशर्म रंग गाने से अपना लुक शेयर किया. फोटो पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन दिया- बोट्स…सुंदरता…और बेशर्म रंग. गाना कल यानी 12 दिसंबर को 11 बजे रिलीज होने वाला है. साथ ही शाहरुख ने यूट्यूब लिंक भी दिया.

फोटो में शाहरुख का लुक देख फैंस कायल हो गए हैं. हर कोई उनके स्टाइल को देख दंग रह गया है. शाहरुख खान लंबे बालों की मेसी पोनी बनाए हुए हैं. वहीं विंटेज शेड्स लगाए हैं. गले में लॉन्ग सिल्वर चेन और सी-थ्रू व्हाइट शर्ट पहने हैं, जिसके बटन खुले हुए हैं. बीच समंदर बोट पर सवार शाहरुख का ये पठान लुक फैंस को दीवाना कर रहा है. अब शाहरुख लग भी इतने हैंडसम रहे हैं, तो फैंस भी आखिर क्या करे!

‘पठान’ भारत की शान!
हर कोई कमेंट कर शाहरुख की तारीफों के पुल ही बांध रहा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बॉलीवुड का बाप पठान लेकर आ रहा है. वहीं एक और यूजर ने लिखा- उफ्फ! बस इसी का इंतजार था. इंतजार नहीं कर सकते पठान के आने का. वहीं कई यूजर उन्हें भारत की शान पठान कह कर भी बुला रहे हैं. शाहरुख के साथ-साथ लोगों में गाने को लेकर भी काफी क्रेज देखने को मिला. एक ने कहा- मौसम म्यूजिकल होने वाला है. दूसरे ने लिखा- अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो…मौसम बदल रहा है.

शाहरुख के लिए फैंस का क्रेजीनेस तो देखने लायक ही है. बीते दिन दीपिका पादुकोण की फोटोज ने भी सोशल मीडिया के तेवर बुलंद कर दिए थे. पठान फिल्म से दीपिका की बिकिनी इमेजिस जमकर वायरल हुई थी. पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है. 8 देशों में शूट की गई फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ बताया जा रहा है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...