5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमाथे पर टीका लगाए दिखे शाहरुख, मां वैष्णो देवी के दर्शन बाद...

माथे पर टीका लगाए दिखे शाहरुख, मां वैष्णो देवी के दर्शन बाद की फोटो वायरल

Published on

शाहरुख खान को यूं ही नहीं बॉलीवुड के किंग खान के नाम से जाना जाता है. वो जो भी करें, अपनी अलग छाप छोड़ जाते हैं. बीते दिन शाहरुख मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे थे. लेकिन वहां शाहरुख को अपना फेस कवर किए आते-जाते देखा गया था. पर अब शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो कटरा की ही बताई जा रही है.

लाल टीका लगाए SRK
शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए फैंस क्या-क्या नहीं कर बैठते हैं. उनकी एक्सक्लुसिव तस्वीरों को देखने के लिए फैंस दीवाने हुए जाते हैं. लेकिन कल ऐसा नहीं हो पाया था. वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख ने अपने फेस को कवर किया हुआ था. लेकिन अब शाहरुख की माता के दर्शन के बाद की एक फोटो वायरल हो रही है. जहां वो लाल टीका लगाए दिख रहे हैं. वाइन रंग की स्वेट टीशर्ट के साथ बीन कैप पहने शाहरुख के माथे पर मंदिर का टीका लगा दिख रहा है.

फोटो में शाहरुख के साथ उनके एक फैन भी पोज देते दिख रहे हैं. ये शख्स वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का ही कोई ऑफिशियल बताया जा रहा है. फैंस शाहरुख की झलक पाकर बेहद खुश हो रहे हैं. यूजर्स कमेंट कर कह शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पठान आ रहा है.

मास्क से छुपाया था चेहरा
सोमवार को शाहरुख ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए. शाहरुख इस दौरान ओवरसाइज्ड हुडी पहने नजर आए. शाहरुख ने हुडी के साथ ही मास्क भी लगाया हुआ था, जिससे उनका चेहरा कवर हो जाए. शाहरुख गए भी इसी लुक में थे, वहीं वापसी भी ऐसे ही की. शाहरुख के साथ उनकी आने वाली फिल्म पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी मौजदू थे.

जम्मू से पहले शाहरुख उमराह करने मक्का भी गए थे. सफेद लिबास में उमराह करते शाहरुख की फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गई थी. शाहरुख अपने आने वाली फिल्म पठान की सक्सेस के लिए जगह जगह मन्नत मांग रहे हैं. इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. मानना पड़ेगा कि पठान को लेकर फैंस के बीच क्रेज भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है.

हाल में फिल्म पठान का बेशर्म रंग रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया. सॉन्ग में दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं शाहरुख अपने सिक्स पैक लुक में बहद किलर लग रहे हैं. फिल्म 25 जनवर 2023 को थियेटर्स में रिलीज होगी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...