32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorized'महाभारत' के शकुनी मामा अस्पताल में एडमिट, CINTAA ने दिया हेल्थ अपडेट

‘महाभारत’ के शकुनी मामा अस्पताल में एडमिट, CINTAA ने दिया हेल्थ अपडेट

Published on

‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. गूफी पेंटल हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत पहले नाजुक बताई जा रही था. पर अब खबरों के मुताबिक, वह पहले से बेहतर हैं.

महाभारत टेलीविजन के पॉपुलर सीरियल में से एक है. टीवी के हिट शो में गूफी पेंटल ने शकुनी मामा के किरदार को अपनी एक्टिंग से शानदार बनाया था. वहीं उन्हें लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है. तबीयत खराब होने के चलते एक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया था. पर अब उनकी हालत में सुधार है. CINTAA के प्रेसिडेंट मनोज जोशी ने आजतक डॉट कॉम संग बातचीत में कहा कि कल उनकी स्थिति खराब थी, पर आज उनकी हालत में सुधार है.

टीना घई ने शेयर की थी पोस्ट
पॉपुलर एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी को लेकर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि एक्टर तकलीफ में हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. प्लीज सभी उनकी अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना कीजिए. एक्ट्रेस की पोस्ट देखने के बाद गूफी के फैंस उनके लिए परेशान नजर आए थे. पर अब फैन्स ने गूफी का हेल्थ अपडेट जानकर राहत की सांस ली है.

इंजीनियरिंग छोड़कर बने एक्टर
78 साल गूफी एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थे. इंजीनियरिंग छोड़कर वो एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आए. शुरुआती दिनों में उन्होंने मॉडलिंग की. इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला. हिंदी सिनेमा के साथ उन्होंने टेलीविजन पर भी एक्टिंग का जलवा दिखाया. एक्टर ने ‘महाभारत’, ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे तमाम शोज किए, लेकिन, उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से मिली. ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे. आज भी लोग उन्हें उनकी असली नाम की जगह शकुनी मामा के नाम से जानते हैं.

टेलीविजन शोज के अलावा वो ‘दावा’, ‘सुहाग’, ‘देश परदेस’ और ‘घूम’ जैसी मूवीज में भी नजर आ चुके हैं. एक्टर होने के साथ-साथ वो एक प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी शादी पेखा पेंटल से हुई थी. 1993 में एक्टर की पत्नी का निधन हो गया था. फैन्स अभी भी गूफी पेंटल के लिए दुआ कर रहे हैं. उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर हॉस्पिटल से घर वापस आएंगे.

 

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...