11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorized786 का शेयर 1 रुपये पर आया, अब फिर से पकड़ रहा...

786 का शेयर 1 रुपये पर आया, अब फिर से पकड़ रहा रफ्तार, अनिल अंबानी की इस कंपनी में चला मुकेश अंबानी ने दांव

Published on

नई दिल्ली

अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलांयस कम्युनिकेशंस का शेयर फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से शेयर में अच्छी तेजी दिख रही है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह बीएसई पर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1.47 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 3.19 रुपये और निम्न स्तर 1.17 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 406 करोड़ रुपये है। यह वही कंपनी है जिसके कुछ एसेट्स पर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दांव लगाया है। रिलायंस जियो ने अनिल अंबानी की रिलांयस इंफ्राटेल के मोबाइल टावर और फाइबर एसेट्स को खरीदने की घोषणा की है। इसके लिए मुकेश अंबानी की कंपनी ने एसबीआई के एस्क्रो खाते में 3720 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। यही कारण है कि इस शेयर में अब रफ्तार देखी जा रही है। रिलायंस इंफ्राटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस की ही सब्सिडियरी है।

कभी 786 रुपये पर पहुंचा था शेयर
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर साल 2007 में 786 रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद गिरता-गिरता यह शेयर 1 रुपये के करीब आ गया। इस बीच शेयर में कई उतार-चढ़ाव भी आए। इस साल भी यह शेयर करीब 25 फीसदी टूट गया है। वहीं, बीते एक साल के दौरान यह शेयर करीब 50 फीसदी टूट गया। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस शेयर में अच्छी तेजी देखी जा रही है।

दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है कंपनी
अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम इस समय दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। यह एक टेलिकॉम सेक्टर की कंपनी है। रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद यह कंपनी प्राइस वॉर में फंस गई थी और भारी कर्ज में डूब गई। साल 2016 में मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो लॉन्च की थी। इस कंपनी ने फ्री डेटा की पेशकश कर टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचा दी थी।

कब-कब चढ़े रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर
आरकॉम का शेयर (RCom Share) जून 2006 से चढ़ना शुरु हुआ था। उस समय यह 225 रुपये पर था। दिसंबर 2006 तक यह शेयर 471 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद अक्टूबर 2007 में यह शेयर 786 रुपये पर पहुंचा। इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरु हुई और फरवरी 2009 में यह 160 रुपये पर आ गया। यहां से फिर शेयर में तेजी आई और मई 2009 में 306 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद इस शेयर में उतार-चढ़ान चलता रहा। गिरते-गिरते अप्रैल 2019 में यह शेयर 2 रुपये के करीब आ गया था। तब से इस शेयर में कोई बड़ा उछाल नहीं आया है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...