16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedवह ठाठ से गई... लता मंगेशकर का वीडियो शेयर कर भावुक हुईं...

वह ठाठ से गई… लता मंगेशकर का वीडियो शेयर कर भावुक हुईं कंगना रनौत

Published on

कंगना रनौत अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने काम से ज्यादा विवाद को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में कंगना ने एक बार फिर शादी में डांस करने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि उन्होंने भारी रकम ठुकराए, लेकिन कभी शादी या प्राइवेट पार्टी में डांस नहीं किया।

कंगना रनौत ने शुक्रवार, 23 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोसले का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में आशा भोसले, बहन लता मंगेशकर के जिंदगी से जुड़ी कहानी बताते हुए कहती हैं, ‘उसने 1 मिलियन डॉलर का ऑफर ठुकाराया था। उसे सब 10 मिनट दर्शन देने के लिए बुलाते रह गए, लेकिन उसने साफ कहा कि 5 मिलियन डॉलर भी दोगे तो मैं नहीं आऊंगी। उसकी आवाज वैसी थी। वह ठाठ से गई।’

कंगना रनौत इस वीडियो को देख भावुक हो गईं और इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं सहमत हूं। मैंने भी कभी शादी और प्राइवेट पार्टी में डांस नहीं किया। भले ही मेरे पास सबसे हिट गानें हैं, लेकिन मैंने ढेर सारे पैसों का ऑफर भी ठुकराया है। इस वीडियो को देखकर खुशी हुई, लता दीदी प्रेरणा देती हैं।’

कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म से कंगना का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। ‘इमरजेंसी’ की प्रड्यूसर और डायरेक्टर कंगना रनौत ही हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, अनुपम खेर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...