6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशीजान ने ब्रेकअप के दिन तुनिशा को मारा, बुर्का पहनने का डाला दबाव,...

शीजान ने ब्रेकअप के दिन तुनिशा को मारा, बुर्का पहनने का डाला दबाव, मां ने लगाए बड़े आरोप

Published on

जिस उम्र में लोगों के सपने उड़ान भरते हैं, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अपनी जान दे दी. तुनिशा ने 24 दिसंबर को सेट पर सुसाइड कर लिया. तुनिशा सुसाइड केस में उनके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है. तुनिशा की मां शीजान पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं. शुक्रवार को एक्ट्रेस की मां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान पर आरोप लगाए. साथ ही शीजान को कड़ी सजा मिलने की मांग की.

तुनिशा की मां ने क्या कहा?
एक्ट्रेस की मां ने कहा- सेट पर आखिरी वक्त में मैंने शीजान को समझाने की कोशिश की. लेकिन शीजान ने मेरी बात नहीं मानी. ये बात वारदात से एक दिन पहले की है. तुनिशा ने कहा कि मैं क्रिसमस मनाने चंडीगढ़ जाने की सोच रही हूं. हो सकता है कि ये मर्डर है. क्योंकि दरवाजा खुलने के बाद 15 मिनट तक कोई कार भी नहीं थी.

शीजान बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाता था. तुनिशा के व्यवहार में बहुत बदलाव आ गया था, शादी का वादा किया जिसकी वजह से तुनिशा मुस्लिम की तरह रहने लगी थी. उसकी मां को अम्मा कहती थी. दरगाह जाने लगी थी. शीजान के परिवार से मिलने के बाद वो मुझसे भी दूर रहने लगी थी. वो शीजान के परिवार को अपने परिवार की तरह मानने लगी थी.

तुनिशा ने बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स लेता था. मैंने अपनी बेटी की सारी ख्वाहिशें उसके मांगने से पहले पूरी की थी. जब तक तुनिशा को इंसाफ नहीं मिल जाता मैं शीजान को छोड़ने वाली नहीं. एक बार शीजान का फोन तुनिशा ने चेक किया था जहां वो किसी और लड़की से बात कर रहा था. जिसपर दोनों के झगड़े भी हुए थे. जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था. उसने शीजान के रूम में सुसाइड की है. हो सकता है रूम का दरवाजा तोड़ने के बाद तुनिशा जिंदा हो. और शीजान ने उसे छोड़ दिया हो मरने के लिए. शीजान ने ब्रेकअप के दिन तुनिशा को थप्पड़ मारा था. वो रो-रोकर मुझे बता रही थी कि शीजन ने मुझे इस्तेमाल किया था.

कैसे हुए थी तुनिशा की मौत?
20 साल की तुनिशा शर्मा सीरियल अलीबाबा में अपने को-स्टार शीजान खान को डेट कर रही थीं. उनका रिलेशन 6 महीने से चल रहा था. इस बीच तुनिशा को मालूम पड़ा कि शीजन चीट कर रहे हैं. उन्होंने शीजान खान के मोबाइल में किसी लड़की संग चैट पढ़ लगी थी. इस बारे में जब शीजान से सवाल किया तो उनसे तुनिशा संग रिश्ता तोड़ने की बात की. ब्रेकअप के दर्द और धोखेबाजी के सदमे ने तुनिशा को तोड़ दिया था. वो तनाव में रहने लगी थीं. इसी डिप्रेशन ने तुनिशा की जान ले ली.

24 दिसंबर को दोपहर में शीजान खान संग लंच करने के बाद तुनिशा ने अपनी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर लिया. तुनिशा ने शीजान खान के मेकअप रूम में खुदकुशी की. तुनिशा के निधन ने उनकी मां को बुरी तरह तोड़ दिया है. तुनिशा की मां की हालत बेहद खराब है. इस मुश्किल घड़ी में तुनिशा की मां के साथ उनका पूरा परिवार खड़ा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...