6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशीजान खान को कोर्ट से बड़ा झटका, एक बार फिर नहीं मिली...

शीजान खान को कोर्ट से बड़ा झटका, एक बार फिर नहीं मिली जमानत, पुलिस कस्‍टडी बढ़ी

Published on

एक्‍ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में शीजान खान को एक बार फिर जमानत नहीं मिली है। वसई कोर्ट ने एक्‍टर की पुलिस कस्‍टडी एक दिन और बढ़ा दी है। अब शीजान खान शनिवार तक पुलिस कस्‍टडी में हैं। शनिवार को अब तीसरी बार फिर से कोर्ट में शीजान की जमानत पर सुनवाई होगी। कोर्ट में शुक्रवार को पुलिस ने शीजान खान को पेश और कस्‍टडी बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि वह जांच का दायरा बढ़ा रही है। तुनिषा का फोन अब तक लॉक था। गुरुवार को एप्‍पल ने फोन अनलॉक किया है। वह तुनिषा के फोन में वॉट्सऐप चैट्स खंगाल रही है। उम्‍मीद है कि मामले में उसे नया सुराग मिलेगा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने शीजान की कस्‍टडी एक और दिन बढ़ाने का फैसला सुनाया।

कोर्ट में पुलिस ने एक बार फिर कहा कि Sheezan Khan जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे हैं। शीजान के फोन से वॉट्सऐप चैट्स की जो 300 पन्‍नों की फाइल तैयार की है, उसमें कई चैट्स डिलीट किए गए हैं। शीजान उन चैट्स के बारे में सही-सही जवाब नहीं दे रहे हैं। ये चैट्स शीजान और उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बीच हैं। कई डिलीट किए गए चैट्स तुनिषा के साथ भी हैं। पुलिस का कहना है कि वह उन चैट्स को रीट्रिव करने की कोश‍िश कर रही है। तुनिषा के फोन से भी डिलीट किए गए वो चैट्स मिल सकते हैं। साथ ही तुनिषा के फोन से मिले चैट्स के आधार पर अभी शीजान से और अध‍िक पूछताछ करने की जरूरत होगी।

सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा- तुनिषा को हिजाब पहनने कहता था शीजान
शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने रिमांड बढ़ाने की मां करते हुए शीजान पर गंभीर आरोप लगाए। वकील ने तुनिषा के मां के दावों को दोहराते हुए कोर्ट में कहा, ‘शीजान ने तुनिषा को थप्‍पड़ मारा था। वह उसे हिजाब पहनने के लिए कहता था। उर्दू सिखाता था। इन बातों की नए सिरे से जांच होनी चाहिए।’

वकील ने कहा- पुलिस के पास शीजान के ख‍िलाफ कोई सबूत नहीं हैं
दूसरी ओर, कोर्ट में सुनवाई के बाद शीजान खान के वकील ने कहा, ‘अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि पुलिस के पास शीजान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। तुनिषा की मां ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनका कोई आधार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हमें इंतजार करना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि शीजान बरी होंगे। उन पर कोई दोष साबित नहीं होगा।

दूसरी बार बढ़ी शीजान की पुलिस कस्‍टडी
शीजान खान को पुलिस ने बीते शनिवार की रात को ही गिरफ्तार किया था। Tunisha Sharma के मौत मामले में शीजान खान मुख्‍य आरोपी हैं। 24 दिसंबर को 20 साल की तुनिषा शर्मा ने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्‍तान-ए-काबुल’ के मेकअप रूम में पंखे से लटककर जान दे दी। शीजान और तुनिषा रिलेशन में थे। इस घटना से 15 दिन पहले ही शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप किया था। तुनिषा की मां के बयान और श‍िकायत पर शनिवार को पुलिस ने शीजान के ख‍िलाफ आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया और उन्‍हें गिरफ्तार किया। 25 दिसंबर को उन्‍हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने शीजान को चार दिनों की पुलिस कस्‍टडी में भेज दिया। इसके बाद जब 28 दिसंबर को दोबारा शीजान कोर्ट में पेश हुए तो उनकी कस्‍टडी दो दिन बढ़ाकर 30 दिसंबर तक के लिए कर दी गई। अब शुक्रवार को एक बार फिर उनकी कस्‍टडी बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी गई है।

23 से अध‍िक लोगों से पूछताछ, मां ने किए दावे
वलिव पुलिस ने इस मामल में अब तक 23 से अध‍िक लोगों से पूछताछ की है। गुरुवार को तुनिषा की मां वनीता शर्मा और मामा पवन शर्मा के साथ ही तुनिषा की हाउस मेड का बयान भी दर्ज किया गया है। तुनिषा की मां ने दावा किया है कि शीजान खान ने तुनिषा से शादी का वादा किया था। शीजान उसे धोखा दे रहा था। शीजान की जिंदगी में दूसरी लड़कियां भी थीं। तुनिषा ने शीजान के फोन में दूसरी लड़की के मैसेज देखे थे और इसके बाद ही दोनों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ। तुनिषा इस ब्रेकअप से बहुत दुखी थी। तुनिषा की मां ने दावा किया है कि शीजान ने उनकी बेटी को थप्‍पड़ भी मारा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...