10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedब्रेकअप के सवाल पर रोने लगा शीजान, तुनिशा के अंतिम संस्कार में...

ब्रेकअप के सवाल पर रोने लगा शीजान, तुनिशा के अंतिम संस्कार में होगा शामिल?

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में नया अपडेट सामने आया है. इस केस के सिलसिले में शीजान खान से पूछताछ चल रही है. तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान को 28 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है. पूछताछ के दौरान शीजान एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते पर कई खुलासे कर रहा है. पर अब जो अपडेट सामने आया है उसमें पता चला है कि शीजान पूछताछ के दौरान रो रहा है.

पूछताछ के दौरान रोने लगा शीजान
वालीव पुलिस स्टेशन में शीजान को इंट्रोगेट करने वाली अधिकारी ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि शीजान पूछताछ के दौरान रोने लगा. शीजान दो दिन से तुनिशा संग ब्रेकअप के पीछे अलग अलग कहानी बता रहा था. लेकिन जब इस केस में वालीव पुलिस स्टेशन की एक महिला अधिकारी ने पूछताछ शुरू की तो शीजान खान रोने लगा. महिला अधिकारी की मानें तो पहले शीजान चुप रहता था. कल तक उसके हाव भाव देखकर कुछ भी अंदाजा लगाना मुश्किल था. लेकिन बीती रात वो रोने लगा.

तुनिशा के अंतिम संस्कार में जाना चाहता है शीजान?
मंगलवार यानी 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार होना है. तो क्या शीजान एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में जाना चाहता है? उसकी कोई इच्छा है जो उसने जाहिर की हो? शीजान की तरफ से ऐसी किसी भी इच्छा से महिला अधिकारी ने मना किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ शीजान की तरफ से कहा नहीं गया है. बस वो पूछताछ में रो रहा है.

तुनिशा केस को लेकर सतर्क पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल की पुलिस ने वीडियोग्राफी की है ताकि घटनास्थल की बारीक से बारीक चीज कैमरे की नजर में रहे. यही नहीं पोस्टमार्टम की भी वीडियोग्राफी की गई है. शीजान से जब पूछताछ की जा रही है, तब भी वीडियो स्टेटमेंट लिया जा रहा है, ताकि वो अपने किसी बयान से मुकर न सके. हॉस्पिटल में जब पुलिस बॉडी को कब्जे में लेने गयी थी उस वक्त की भी वीडियोग्राफी की गई है. क्योंकि पुलिस को हॉस्पिटल से ही पता चला था स्पॉट से बॉडी रीमूव कर ली गयी थी. इसलिए पुलिस किसी भी विवाद से बचने के लिए हर वक्त की वीडियोग्राफी कर रही है.

तुनिशा संग ब्रेकअप पर शीजान ने क्या कहा था?
इससे पहले पुलिस पूछताछ में शीजान खान ने तुनिशा संग ब्रेकअप की वजह धर्म और दोनों की उम्र में बड़ा अंतर बताया था. शीजान के मुताबिक, उनकी और तुनिशा की उम्र में काफी अंतर था. दोनों के धर्म भी अलग थे. इस वजह से उन्होंने तुनिशा से अपनी राहें जुदा कीं. हालांकि पुलिस ने शीजान खान की बात को गंभीरता से नहीं लिया है. पुलिस शीजान खान के हर दावे को क्रॉस चैक कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...