16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedशर्लिन चोपड़ा ने महेश भट्ट और रामगोपाल वर्मा पर लगाए गंभीर आरोप,...

शर्लिन चोपड़ा ने महेश भट्ट और रामगोपाल वर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, रिजेक्शन पर छलका दर्द

Published on

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही अपने बिंदास और बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने पहले राज कुंद्रा और साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। अब उन्होंने फिल्ममेकर महेश भट्ट और रामगोपाल वर्मा पर रिजेक्ट करने का आरोप लगाया है। हाल ही दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा करियर की शुरुआत में झेले गए रिजेक्शन को लेकर दर्द छलका। शर्लिन ने बताया कि उन्हें बेवजह ही रिजेक्ट कर दिया, जिसके कारण वह सुसाइड करने के बारे में सोचने लगी थीं।

Sherlyn Chopra ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2002 में एक तेलुगू फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ की कुछ और फिल्में कीं। साल 2005 में फिल्म ‘टाइम पास’ से शर्लिन ने बॉलीवुड में कदम रखे। इसके बाद वह ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’ और ‘रकीब’, ‘रेड स्वास्तिक’, ‘दिल बोले हड़िप्पा’ और ‘कामसूत्र 3डी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन उनकी बॉलीवुड की जर्नी बहुत ही मुश्किलों भरी रही और काफी रिजेक्शन झेला।

‘तुम में वो बात नहीं, नमकीन नहीं हो’
शर्लिन ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत में कहा कि उन्हें बॉलीवुड के कई बड़े डायरेक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। शर्लिन ने बताया, ‘पूरी इंडस्ट्री ने मुझे रिजेक्ट कर दिया। महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था। मैं कारण नहीं जानती। वो बस यही कहते, ‘नहीं तुम में वो बात नहीं है। नमकीन नहीं हो। वैसे अभी मैं दुनिया भर का सोडियम ले कर चल रही हूं। लेकिन यह ठीक है। दुनिया-जहां ने मेरा सपोर्ट किया है। मुझे परवाह नहीं है क्योंकि भगवान मेरे साथ है। आज मेरे पास सभी अच्छी चीजें हैं। मुझे सभी से बहुत सम्मान मिला है।’

जब सुसाइड का सोचने लगी थीं शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा ने आगे खुलासा किया कि बार-बार रिजेक्ट किए जाने और असफलता के कारण वह सुसाइड करने के बारे में सोचने लगी थीं। पिता की मौत के बाद तो वह और टूट गई थीं। लेकिन शर्लिन चोपड़ा ने किसी तरह खुद को संभाला और आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं। अब शर्लिन चोपड़ा की ख्वाहिश किसी ऐसे अमीर आदमी से शादी करने की है, जो अरबपति हो, लेकिन ऐसा हो, जो वफादार हो और झूठ न बोलता हो।

Latest articles

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...