5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedशिव ठाकरे 10वें हफ्ते हिट, सुम्बुल-एमसी स्टैन ने भी बनाई जगह, अब्दू...

शिव ठाकरे 10वें हफ्ते हिट, सुम्बुल-एमसी स्टैन ने भी बनाई जगह, अब्दू से अर्चना तक हुए फ्लॉप

Published on

जिस तरह से रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में हर दिन रिश्ते बदलते हैं, उसी तरह इस शो को देखने वाले दर्शकों की भी पसंद और नापसंद हर दिन बदलती रहती है। यही वजह है कि हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स की पॉप्युलर रैकिंग में खूब उलटफेर होते हैं। बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट्स की 10वें हफ्ते की रैंक लिस्ट आ गई है और इस बार शिव ठाकरे नंबर वन पर हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि उनके दोस्त अब्दू रोजिक इस लिस्ट से गायब हैं, जबकि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है और जनता उनकी क्यूटनेस पर फिदा है। आइये जानते हैं कि इस बार कौन टॉप 5 में है। यानी किसे जनता ज्यादा पसंद कर रही है। और कौन फ्लॉप है।

इस लिस्ट में नंबर वन पर शिव ठाकरे हैं और उन्हें टक्कर दे रहीं प्रियंका चाहर चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। शो में सबसे कम योगदान देने के आरोपी अंकित गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं। हां ये बात अलग है कि अंकित के वनलाइनर्स फैंस को काफी पसंद आते हैं, लेकिन घरवालों का कहना है कि वो इस शो के लिए नहीं बने हैं, क्योंकि वो चुप रहते हैं। शांत रहते हैं और मुद्दों में अपना स्टैंड नहीं लेते हैं।

सुम्बुल ने चौथे नंबर पर मारी बाजी
अब बात करते हैं चौथे नंबर की तो इस बार सुम्बुल तौकीर खान  का नाम इस पायदान पर है। सुम्बुल इस समय घर की कैप्टन भी हैं। उनके साथ टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा भी कैप्टन हैं। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि घर में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन-तीन रानियां हैं। कैप्टन बनने के बाद सुम्बुल की अर्चना से लड़ाई होने वाली है। वहीं, नॉमिनेशन टास्क के दौरान सुम्बुल प्रियंका से भी भिड़ने वाली हैं। ये सब आपको आज रात (13 दिसंबर) के एपिसोड में देखने को मिलेगा।

पांचवे नंबर पर एमसी स्टैन
पांचवे नंबर की बात करें तो ‘बस्ती का हस्ती’ एमसी स्टैन (MC Stan) ने बाजी मारी है। अभी तक वो घर से जाने की जिद पर अड़े हुए थे, लेकिन इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें समझाया और उनके लिए बूबा (उनकी गर्लफ्रेंड) की तरफ से गिफ्ट भी आया, जिसके बाद अब एमसी स्टैन भी गेम खेलने में जुट गए हैं। अंकित की तरह ही एमसी स्टैन की बातें भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इस टॉप 5 लिस्ट में अर्चना गौतम, टीना दत्ता और शालीन भनोट नदारद हैं, जबकि बीते हफ्ते उनकी ही शो में सबसे ज्यादा चर्चा हुई है।

बीते एपिसोड में क्या-क्या हुआ?
बीते एपिसोड की बात करें तो कैप्टन अंकित गुप्ता की कप्तानी का कार्यकाल पूरा होता है और अगला राजा या रानी बनने के लिए टास्क होता है। बिग बॉस शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, सुम्बुल तौकीर खान और प्रियंका चाहर चौधरी को एक फ्रेम में बैठने के लिए कहते हैं और फिर घरवालों को टास्क देते हैं कि पांच बार बजर बजेगा और घरवाले एक-एक कर पेंटिंग बनाएंगे, पांचवें राउंड में जो तीन सदस्य चुने जाएंगे, वो ही राजा या रानी होंगे। पांचवे राउंड में निमृत कौर अहलूवालिया लड़-झगड़कर जाती हैं और टीना, सुम्बुल और सौंदर्या को रानी चुनती हैं। इसके बाद साजिद खान शिव ठाकरे को बताते हैं कि उन्होंने आज निमृत का असली चेहरा देख लिया! दूसरी तरफ एविक्शन के बाद टीना दत्ता घर में वापस आ चुकी हैं और शालीन भनोट से उनकी अनबन चल रही है। शालीन ने प्राइज मनी से 25 लाख रुपये गंवाकर टीना को घर में वापस बुलाया। अब प्राइज मनी जीरो हो चुकी है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...