18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedचीन में इन दवाओं की किल्लत, भारत ने कहा- करेंगे मदद, भेजी...

चीन में इन दवाओं की किल्लत, भारत ने कहा- करेंगे मदद, भेजी जा रही खेप

Published on

नई दिल्ली,

चीन में कोरोना बेकाबू हो चुका है और इससे दुनियाभर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस महीने की शुरुआत में चीन द्वारा सख्त COVID-19 नियमों में अचानक ढील देने के बाद बुखार की दवाओं और वायरस परीक्षण किट की मांग में जोरदार उछाल आया, जिससे इबूप्रोफेन ((Ibuprofen) और पैरासिटामोल दवाओं की भारी किल्लत हो गई है. इस बीच भारत ने चीन की इस संकट से निपटने में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और बुखार की इन दवाओं के निर्यात को बढ़ाने के लिए तैयार है.

दोनों दवाओं का निर्यात बढ़ाने की तैयारी
कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते चीन में बुखार की सामान्य दवाओं की मांग काफी बढ़ गई है. सिरदर्द की दवा इबूप्रोफेन (Ibuprofen) और बुखार की दवा पैरासिटामोल (Paracetamol) का कोटा सीमित करना पड़ा है. बढ़ते कोरोना के प्रकोप और इन जरूरी दवाओं की किल्लत दूर करने में भारत ने चीन का सहारा देने की बात कही है. फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (Pharmexcil) का कहना है कि हम इन दोनों दवाओं का निर्यात बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

चीन से लगातार आ रही पूछताछ
Pharmexcil के चेयरपर्सन साहिल मुंजाल ने बताया कि चीन से इन दोनों दवाओं की पूछताछ हमारे पास आ रही है. वहां फिलहाल इन दोनों ही दवाओं की मांग आसमान छू रही है और इनकी भारी किल्लत हो गई है. इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत दुनिया में जेनेरिक दवाओं के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है और इस संकट की घड़ी में चीन की मदद करने के लिए तैयार है.

China के हालात पर पैनी नजर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम चीन के हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. हम फार्मेसी के क्षेत्र में हमेशा से ही दुनिया की मदद के लिए आगे रहे हैं. हालांकि, दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की ओर से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

देश में Ibuprofen का कोटा तय
हाल ही में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, पूर्वी चीन के जियांग्सू राज्य की राजधानी नानजिंग में Ibuprofen की किल्लत को देखते हुए कोटा तय कर दिया गया है. इसकी कितनी कमी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ग्राहक को इस दवा के 6 टैबलेट ही दी जा सकती हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...