10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedक्राइम पेट्रोल में दिखाया श्रद्धा मर्डर केस? हंगामे के बाद Sony ने...

क्राइम पेट्रोल में दिखाया श्रद्धा मर्डर केस? हंगामे के बाद Sony ने मांगी माफी

Published on

सोनी चैनल अपने क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के एक एपिसोड को लेकर मुश्किलों में आ गया है. शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में एक लड़की की कहानी को दिखाया गया था, जिसके पार्टनर ने उसे मारकर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए थे. शो को देखने वाले दर्शकों को लगा कि ‘क्राइम पेट्रोल’ के इस एपिसोड में श्रद्धा वॉल्कर के मर्डर की कहानी को दिखाया गया है.

श्रद्धा वॉल्कर और आफताब पूनावाला के केस की जांच अभी भी दिल्ली पुलिस कर रही हैं. इस भयानक मामले के सामने आने के बाद हर सुनने वाला का दिल दहल गया था. ऐसे में जब श्रद्धा मर्डर केस से मिलते-जुलते केस को दर्शकों ने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में देखा तो उनके होश उड़ गए. सोशल मीडिया पर इस बात पर कई यूजर्स ने नाराजगी भी जताई. अब चैनल की तरफ से इसे लेकर माफीनामा भी सामने आ गया है.

चैनल ने हटाया एपिसोड-मांगी माफी
दर्शक का कहना था कि ‘क्राइम पेट्रोल’ के एपिसोड में श्रद्धा हत्याकांड के फैक्ट्स को काफी हद तक तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. फैक्ट्स से छेड़छाड़ करना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था. ऐसे में उन्होंने चैनल और शो के लिए ट्विटर पर बॉयकॉट ट्रेंड चला दिया था. लोगों का गुस्सा और नाराजगी देखते हुए सोनी ने अपने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से श्रद्धा-आफताब की कहानी वाले इस एपिसोड को डिलीट कर दिया है.

सोनी चैनल की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि ‘दर्शकों का कहना है कि ये एपिसोड हाल ही में हुए एक हादसे के जैसा लग रहा है. हम ये बताना चाहते हैं कि एपिसोड की कहानी काल्पनिक है. ये कहानी असल में 2011 में हुए एक हत्याकांड से प्रेरित है. इसका हाल के किसी मामले से कोई नाता नहीं है. अगर किसी दर्शक की भावनाएं इससे आहत हुई हैं तो हम इसके लिए माफी चाहते हैं. हमने इस एपिसोड को हटा दिया है.’

एपिसोड में दिखाया गया था ये
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘क्राइम पेट्रोल’ के एपिसोड में आफताब को हिंदू लड़के मिहिर और श्रद्धा वॉल्कर को ईसाई लड़की एना के रूप में दिखाया गया था. दोनों की शादी को मंदिर में होता दिखाया गया. इन्हीं बदलावों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला था. इसके कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे. मामले की बात करें तो आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी पार्टनर श्रद्धा का मर्डर कर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था. सबूतों को मिटाने के लिए उसने टुकड़ें जंगल में फेंक दिए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...