13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedश्रीराम किसी एक के नहीं सबके हैं... राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से...

श्रीराम किसी एक के नहीं सबके हैं… राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अक्षरा सिंह का नया गाना दे रहा सीख

Published on

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर लोगों के दिलों में धूम मचा देते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़े लेवल पर है। उनकी एक अलग तरह की जनता ही दीवानी है, खासकर यूपी और बिहार के लोगों में अक्षरा सिंह काफी पॉपुलर हैं। जहां राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ गूंज है। हर कोई इस अद्भुत पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं अक्षरा सिंह भी अपने नए गाने के साथ भगवान राम की भक्ति में डूब गई हैं।

दरअसल, एक तरफ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का पूरा देश इंतजार कर रहा है। और दूसरी तरफ आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सभी बहुत एक्साइटेड हैं। कई फिल्मी सितारों को इस भव्य अवसर पर आमंत्रित भी किया गया है। इस बीच, भोजपुरी सिंगर Akshara Singh भी भगवान राम के लिए गाना लेकर आई हैं। अक्षरा सिंह का नया भक्ति गाना ‘राम सबके हैं’ उनके यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।

अक्षरा सिंह का नया भक्ति गाना
अक्षरा सिंह के इस गाने को उन्होंने खुद अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज है और इसके गीतकार मनोज मतलबी हैं, संगीत निर्देशक अविनाश झा घुंघरू हैं। गाना रिलीज होने के बाद से ही लोगों का दिल जीत रहा है। भगवान राम की भक्ति में डूबा पूरा देश बस आंख टिकाए श्रीराम के इस खास दिन के इंतजार में लगा हुआ है।

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
बता दें कि, अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। सबको निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। फिल्मी स्टार्स के साथ-साथ क्रिकेटर्स, राजनीतिक नेताओं और कई साउथ स्टार्स को भी न्योता भेजा गया है। इस बीच, हर किसी के मन में भक्ति बस गई है और इस खास दिन का साक्षी पूरा देश बनने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...