10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedट्रंप टैरिफ का साइड इफेक्ट, ये दिग्गज कंपनी करने जा रही बड़ी...

ट्रंप टैरिफ का साइड इफेक्ट, ये दिग्गज कंपनी करने जा रही बड़ी छंटनी… 800 लोगों की लिस्ट तैयार!

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से शुरू हुई ट्रेड वॉर ने कई कंपनियों का गणित बिगाड़ दिया है. बाजार में अनिश्चितता और डिमांड को लेकर तमाम कंपनियों की चिंता बढ़ गई है और वे इससे निपटने के लिए अपने-अपने प्लान बना रही हैं. इस क्रम में कार से लेकर ट्रक तक बनाने वाली दिग्गज वोल्वो ग्रुप (Volvo Group) ने सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्त दिखाने (Volvo Lay Off) की तैयारी कर ली है और रिपोर्ट्स के मुताबिक 800 लोगों की छंटनी की लिस्ट बन चुकी है.

डिमांड को लेकर चिंता, छंटनी की तैयारी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Volvo Group की ओर से जानकारी शेयर कर बताया गया है कि US President डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और इसका सीधा असर डिमांड पर पड़ने की चिंताओं से कई कंपनियां असमंजस में हैं. ऐसे में वोल्वो ग्रुप ने अगले 3 महीनों में अपने अमेरिकी प्लांटों से 800 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान तैयार किया है. कंपनी तीन प्लांट्स में काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है.

इन प्लांट्स पर होगी छंटनी
रिपोर्ट वोल्वो ग्रुप नॉर्थ अमेरिका की ओर से जारी एक बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि कंपनी ने Macungie, पेनसिल्वेनिया बेस्ड अपने मैक ट्रक प्लांट समेत दो डबलिन और वर्जीनिया के अन्य प्लांट में छंटनी की योजना बनाई है. इसके तहत 550 से लेकर 800 से अधिक कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की गई है. यहां बता दें कि Volvo Group में नॉर्थ अमेरिकी प्लांट्स में करीब 20,000 के आस-पास कर्मचारी काम करते हैं. वर्क फोर्स का ये डेटा कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक है.

कंपनी को सता रहा ये डर
वोल्वो ग्रुप द्वारा कर्मचारियों की छंटनी, कार और ट्रक इंडस्ट्री की ओर से ट्रंप टैरिफ को लेकर लेटेस्ट प्रतिक्रिया है. कंपनी को टैरिफ के कारण वाहनों के मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में इजाफा होने की चिंता सता रही है. वोल्वो ग्रुप नॉर्थ अमेरिका के स्पोक्सपर्सन की ओर से भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है कि भारी ट्रकों के ऑर्डर पर माल ढुलाई रेट्स और डिमांड, संभावित रेगुलेटरी चेंज और टैरिफ के असर से प्रभावित हैं और ऐसे में हमें खेद है कि हम इस तरह का कदम उठा रहे हैं. हमें अपने वाहनों की कम होती डिमांड के साथ प्रोडक्शन को अलाइन करने की जरूरत है.

ऑटो टैरिफ पर राहत की भी है उम्मीद!
बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का ‘टैरिफ अटैक’ इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. तकरीबन हर सेक्टर ट्रंप के इस टैरिफ प्लान से प्रभावित है, ख़ास तौर पर दुनिया भर की कार कंपनियां जो अमेरिका में वाहनों को एक्सपोर्ट करती हैं वो खासी चिंतित हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने बीते महीने सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल (कार, बाइक्स) पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल (पारस्परिक) टैरिफ की घोषणा की थी. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बीते सोमवार को कहा कि वह ऑटो सेक्टर को रेसिप्रोकल टैरिफ से अस्थायी रूप से छूट दे सकते हैं, ताकि कार निर्माताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखला को समायोजित करने का समय मिल सके

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...