11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedसिलिकॉन वैली और क्रेडिट सुइस तो झांकी है, असली तस्वीर अभी बाकी...

सिलिकॉन वैली और क्रेडिट सुइस तो झांकी है, असली तस्वीर अभी बाकी है, रघुराम राजन ने दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में बैंकिंग संकट और गहरा सकता है। अमेरिका में हाल में दो बड़े बैंक डूब गए और यूरोप का प्रमुख बैंक क्रेडिट सुइस बिक गया। राजन ने कहा कि एक दशक तक सेंट्रल बैंक्स ने ईजी मनी और भारी लिक्विडिटी की लत लगा दी है। अब वे पॉलिसी को सख्त बना रहे हैं जिससे फाइनेंशियल सिस्टम में संकट पैदा हो गया है। राजन इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) के चीफ इकनॉमिस्ट भी रह चुके हैं। अभी यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनस में पढ़ा रहे राजन 2013 से 2016 तक आरबीआई के गवर्नर रहे थे।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजन ने कहा, ‘मैं बेहतर स्थिति की उम्मीद करता हूं लेकिन आने वाले दिनों में यह संकट गहरा सकता है। इसकी वजह यह है कि जो कुछ हुआ, उसमें से कुछ अपेक्षित नहीं था। समस्या यह है कि ईजी मनी और लंबे समय तक हाई लिक्विडिटी से ऐसा स्ट्रक्चर बनता है जिससे वापसी करना मुश्किल होता है। सिलिकॉन वैली बैंक और क्रेडिट सुइस ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम की समस्याओं का संकेत हैं। आईएमएफ के चीफ इकनॉमिस्ट के तौर पर राजन ने 2008 में आए ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने 2005 में जैक्सन होल स्पीच में बैंकिंग सेक्टर में संकट की चेतावनी दी थी। तब अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी लैरी समर्स ने उनका मजाक उड़ाया था।

बैंकों को लगाई लत
राजन ने कहा कि सरकारों ने सेंट्रल बैंकर्स को फ्री राइड दिया है। वे 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद एक दशक के दौरान उठाए गए कदमों को तेजी से पलट रहे हैं। मॉनीटरी पॉलिसी का असर काफी ज्यादा है। केंद्रीय बैंकों ने सिस्टम को लिक्विडिटी से भर दिया है जिससे बैंकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने सिस्टम को इसकी लत लगा दी है। सिस्टम में लो रिटर्न लिक्विड एसेट्स की बाढ़ ला दी। अब बैंक कह रहे हैं कि अब बहुत हो गया है। हम इसका क्या करेंगे। मार्च में अमेरिकी बैंकों से 400 अरब डॉलर की निकासी हुई।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...