9 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान से है स्मृति की बेटी के नाम का गहरा कनेक्शन,...

शाहरुख खान से है स्मृति की बेटी के नाम का गहरा कनेक्शन, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा

Published on

बॉलीवुड में बायकॉट का ट्रेंड पिछले कुछ सालों से चल रहा है। इसकी चपेट में बड़े-बड़े कलाकारों की फिल्में आई हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की भी नहीं बख्शा गया था। हालांकि उसका असर कुछ हुआ नहीं और मूवी ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर डाली है। ये आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि किंग खान की इस फिल्म के बारे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल किया गया। उन्होंने जवाब में एक्टर संग अपने रिश्ते बता दिए। और तो और ये भी बता डाला कि बेटी के नाम से शाहरुख का कनेक्शन क्या है।

टीवी की दुनिया से राजनीति में कदम रख चुकीं और सालों से देश की सेवा में जुटीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ‘आजतक’ के एक प्रोग्राम में पहुंची थीं। यहीं पर उनसे शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के बायकॉट के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में स्मृति ने कहा- लोगों को ये बात शायद मालूम नहीं कि मेरी बड़ी बेटी का नाम किसी और ने नहीं बल्कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने ही रखा था। मंत्री साहिबा ने बताया कि उनके पति से किंग खान की दोस्ती करीब 30 साल पुरानी है। जो कुछ भी एक्टर के बारे में लोग बोल रहे हैं, वो सही नहीं और न ही सच है।

बायकॉट गैंग को स्मृति ईरानी का मैसेज
स्मृति ईरानी ने कहा कि आर्टिस्ट्स का आज भी सम्मान किया जाता है। इसलिए किसी पर ऐसे कमेंट करना उचित नहीं। लोगों को स्वतंत्रता का फायदा नहीं उठाना चाहिए। अगर उनको विरोध करना है तो एक दायरे में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दर्शकों के पास बहुत सारी चॉइस है। वो सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं तो ओटीटी पर भी देख सकते हैं। इसलिए कंटेंट अच्छा होगा तो लोग जरूर देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिल्में नहीं चल रही हैं तो उसे बायकॉट गैंग से नहीं जोड़ना चाहिए। क्योंकि फिल्म अच्छी होगी तो चलेगी। सब देखेंगे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...