6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedसलमान की बर्थडे पार्टी में लड़खड़ाते दिखे सोहेल खान, लोग बोले- ये...

सलमान की बर्थडे पार्टी में लड़खड़ाते दिखे सोहेल खान, लोग बोले- ये नशे में टल्‍ली है!

Published on

सलमान खान के 57वें जन्‍मदिन के मौके पर बांद्रा में शानदार पार्टी दी गई थी। शाहरुख खान से लेकर संगीता बिजलानी ने इस पार्टी की रौनक बढ़ाई। लेकिन अब सोमवार रात को हुई इस पार्टी का एक वीडियो गलत कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान के भाई सोहेल खान ग्रे कलर की टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। इंटरनेट की जनता सोहेल को ताने मार रही है, कह रही है कि वह नशे में धुत हैं और ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। वैसे, बीते दिनों ही सोहेल की पूर्व पत्‍नी सीमा सचदेह भी अपने ऐसे ही एक वीडियो के कारण चर्चा में आई थीं। सीमा का मामला पुराना था और वह उन्‍होंने ‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो में इसका जिक्र किया था।

Sohail Khan का यह ताजा वीडियो इंस्‍टाग्राम पर पपाराजी ने शेयर किया है। इसमें साहेल पहले अपने बड़े भाई अरबाज खान और फिर बच्‍चों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोहेल मुस्‍कुरा रहे हैं और उनकी चाल भी धीमी है। वीडियो में आगे वह अपने छोटे बेटे योहान के कंधे पर हाथ रखते हुए दिख रहे हैं। वैसे तो किसी भी बॉलीवुड पार्टी के लिए इस तरह के विजुअल आम हैं, लेकिन सोशल मीडिया की जनता फिलहाल सोहेल खान को ताने देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

सोहेल खान को ट्रोल कर रहे लोग
एक यूजर ने लिखा है, ‘यार ये कितने नशे में है। इस बड़ा बेटा तो पिता की तरफ शर्मिंदगी से देख भी नहीं पा रहा है।’ एक अन्‍य ने लिखा है, ‘नशेड़ी…’ एक यूजर ने लिखा, ‘सीमा सजदेह ने इसे इसी कारण छोड़ा होगा कि ये हमेशा नशे में धुत रहता है। सोहेल खान को मदद की जरूरत है।’

सीमा सचदेह का ड्रंक वीडियो भी हुआ था वायरल
दिलचस्‍प है कि अभी दो दिनों पहले ही सीमा सजदेह ‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो में आई थीं। वहां सीमा ने भी अपने एक ऐसे ही नशे में धुत वायरल वीडियो का जिक्र किया था। सीमा का वीडियो करण जौहर के घर हुई एक पुरानी पार्टी का था। सीमा ने बताया कि उनका वह वीडियो जब वायरल हुआ तो खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने कहा कि इतने नशे में है कि खड़े होने के लिए दीवार का सहारा लेना पड़ा रहा है। सीमा ने बताया कि इस घटना के बाद बड़े बेटे निर्वाण ने उन्‍हें फोन किया था। सीमा कहती हैं, ‘निर्वाण का फोन आया। उसने भी वह वीडियो देखा था। उसने मुझसे सिर्फ इतना पूछा कि आपने ये कैसी ड्रेस पहनी थी। उसने मेरे लड़खड़ाने पर कुछ नहीं कहा। मैं शर्मिंदगी से भर गई। वो दो दिन मेरी जिंदगी में नर्क की तरह थे।’

एक्‍टर, डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर हैं सोहेल खान
सोहेल खान पेशे से एक्‍टर, डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्‍होंने 1997 में सलमान खान की फिल्‍म ‘औजार’ से बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू किया। इसके बाद सोहेल ‘प्‍यार किया तो डरना क्‍या’, ‘हेल्‍लो ब्रदर’, ‘जय हो’ और ‘फ्रीकी अली’ जैसी फिल्‍में बनाई हैं। सोहेल ने 2002 में एक्‍टर के तौर पर अपनी ही फिल्‍म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से डेब्‍यू किया था। वह पर्दे पर आख‍िरी बार सलमान खान के साथ ‘ट्यूबलाइट’ फिल्‍म में नजर आए थे।

सोहेल और सीमा ने शादी के 24 साल बाद लिया तलाक
सोहेल खान ने फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह से 1998 में लव मैरेज की थी। शादी के 24 साल बाद दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया। दोनों के साथ में दो बच्‍चे हैं निर्वाण और योहान। सीमा और सोहेल काफी वक्‍त से अलग-अलग रह रहे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...