15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान पर मारपीट के आरोप लगाने पर ट्रोल हुईं सोमी अली,...

सलमान खान पर मारपीट के आरोप लगाने पर ट्रोल हुईं सोमी अली, दंबग खान को दी चेतावनी, हुईं इमोशनल

Published on

सोमी अली 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सोमी अली अकसर ही सलमान खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाती नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार को लेकर बहुत सारे पोस्ट्स शेयर किए. इन पोस्ट्स के जरिए सोमी अली ने सलमान पर कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए. सलमान के खिलाफ एक्ट्रेस की ये पोस्ट पढ़ने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया. वहीं अब सोमी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान के लिए कह रही हैं कि वह मेरे से माफी मांगें.

ट्रोर्ल्स को दिया जवाब 
सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्रोर्ल्स को जवाब देते हुए कहती हैं, ‘कोई आपके साथ अच्छा है, तो बुरा भी हो सकता है. अगर लोगों को लगता है कि मैं ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हूं, तो बता दूं कि तीन साल पहले भी मैंने अपने साथ हुए शारीरिक शोषण पर बोला था. पाकिस्तान में कुक ने भी मेरे साथ गलत काम किया. वो सुपरस्टार नहीं था. इसलिये मैं ये बताकर कोई पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश नहीं कर रही हूं.’

’14 साल की उम्र में मैंने अपनी वर्जिनिटी खोई थी. इससे बाहर आने में मुझे काफी समय लगा. यही वजह है कि मैंने तीन साल पहले इस बारे में बात करना शुरू किया. मैं No More Tears, NGO चलाती हूं. ताकि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के शिकार हुए बच्चों-महिलाओं को बचा सकूं. मैं भी इनमें से एक हूं. जिसने ये भी दर्द झेला वो समझा सकता है कि इससे ऊभरने में कितना वक्त लगता है.’

सलमान खान मांगे माफी 
सलमान खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए सोमी अली कहती हैं, ‘मैंने 20 साल बाद इस बारे में बात की, क्योंकि मिस्टर सलमान खान ने मुझे ऐसा करने के लिए उकसाया. सलमान ने डिस्कवरी सीरीज फाइट और फ्लाइट को भारत में बैन कराने पर पूरी ताकत लगा दी. फाइट और फ्लाइट से हम कई बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की जान बचा सकते थे. पर सलमान ने ऐसा नहीं होने दिया. ये देख कर मेरे अंदर बोलने की हिम्मत आई. वरना मैं कभी उनके खिलाफ नहीं बोलती.’

‘मेरी तरफ से हमारा रिलेशन खत्म हो चुका था. पर उन्होंने मुझे 20 साल बाद ये सब कहने पर मजबूर किया. मैं चाहती हूं कि शारीरिक और मानसिक हिंसा के लिए सलमान मुझसे माफी मांगे. इसके अलावा डिस्कवरी सीरीज फाइट और फ्लाइट को भारत में दिखाया जाए.’ इतना कहते हुए सोमी अली इमोशलन होती दिखीं. फिलहाल अब तक सलमान खान ने सोमी अली को लेकर कुछ नहीं कहा है. इसलिए एक तरफ का बयान सुनकर किसी को सही-गलत कहना जल्दबाजी होगी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...