12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedसोनाली के पास थी 110 करोड़ की संपत्ति, हत्या से हिसार के...

सोनाली के पास थी 110 करोड़ की संपत्ति, हत्या से हिसार के फार्म का क्या कनेक्शन?

Published on

नई दिल्ली,

सोनाली फोगाट की मौत का रहस्य सुलझने की बजाए गहराता जा रहा है. साजिश के केंद्र में सोनाली का पीए सुधीर सांगवान है. अब सवाल ये है कि अगर सुधीर सांगवान ने सोनाली को मारने की साजिश रची तो इसके पीछे का सच क्या है. बताया जा रहा है कि सोनाली 110 करोड़ की संपत्ति की मालिक है, और सांगवान की साजिश के तार सोनाली के हिसार के फार्म से जुड़े हैं.

सोनाली का पीए सुधीर सांगवान अपना जुर्म कुबूल चुका है. वह खुलासा कर चुका है कि उसने ही सोनाली फोगाट को ड्रग्स पिलायी. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या सुधीर पहले से सोनाली के कत्ल की प्लानिंग कर रहा था. क्या धीरे-धीरे सुधीर सांगवान सोनाली को नशे का आदी बना रहा था?

बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की 110 करोड़ रुपए की संपत्ति है. अब इस संपत्ति की हकदार उनकी इकलौती बेटी यशोधरा है. रिश्तेदारों की मानें तो उसके पति संजय के हिस्से में करीब 13 एकड़ ज़मीन है, वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिसॉर्ट बना हुआ है.

सिरसा रोड व राजगढ़ रोड बाईपास के बीच में गांव ढंढूर की इस जमीन की कीमत करीब 7 से 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है. करीब 96 करोड़ रुपये की जमीन के अलावा रिजॉर्ट की कीमत करीब छह करोड़ आंकी जा रही है. संत नगर में करीब तीन करोड़ का आवास व दुकानें हैं. सोनाली के पास स्कॉर्पियो सहित तीन गाड़ियां हैं.

अब सुधीर सांगवान तो गोवा पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन इस केस के अहम किरदार और सांगवान के बेहद करीबी शिवम की पुलिस को तलाश है. बता दें कि शिवम सोनाली के साथ फार्म हाउस पर रहता था. सोनाली की मौत के अगले दिन से ही शिवम गायब है. फिलहाल ये सवाल भी है कि क्या लैपटॉप और डीवीआर में कुछ ऐसे सबूत हैं, जो सोनाली की मौत का सच बता सकते हैं.

सुधीर ने सोनाली को पत्नी बताया था
सुधीर पर शक इसलिए भी गहराता है क्योंकि कुछ दिन पहले पता चला था कि सोनाली गुरुग्राम में भी रहा करती थी. गुरुग्राम के सेक्टर 102 के गुडगांव ग्रीन्स में सुधीर ने एक फ्लैट किराये पर ले रखा है. जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त को सोनाली और सुधीर गुरुग्राम के इसी फ्लैट से गोवा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गए थे.सूत्रों के मुताबिक, सुधीर ने जब ये फ्लैट किराये पर लिया था, तब उसने रेंट एग्रिमेंट में ये लिखा था कि वो यहां अपनी पत्नी के साथ रहेगा. और पत्नी के नाम के तौर पर उसने सोनाली फोगाट का नाम लिखा था.

ऐसे में शक गहराता है कि कहीं ना कहीं सोनाली फोगाट की मौत की पूरी प्लानिंग सुधीर सांगवान ने ही रची है. क्योंकि 2016 में सोनाली के पति संजय की भी फार्म हाउस में ही मौत हुई थी.बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत की खबर 23 अगस्त को सुबह 10 बजे करीब आई थी. वह उस वक्त गोवा में थीं. जानकारी मिली थी कि वह अपनी पार्टी यानी बीजेपी के कुछ लोगों के साथ ही गोवा गई थीं.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...