5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedरात में गोवा के मशहूर रेस्टोरेंट में थीं सोनाली, अचानक बिगड़ी तबीयत......

रात में गोवा के मशहूर रेस्टोरेंट में थीं सोनाली, अचानक बिगड़ी तबीयत… DGP ने बताया मौत का कारण

Published on

पणजी,

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया. 42 साल की सोनाली फोगाट ने रियलिटी शो “बिग बॉस” में भी हिस्सा लिया था. वह अपने स्टाफ के कुछ लोगों के साथ गोवा गईं थी. सोनाली की मौत को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्हें बेचैनी की शिकायत थी.

एजेंसी के मुताबिक गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने बताया कि सोनाली फोगाट जब अंजुना के ‘कर्लीज’ रेस्टोरेंट में थीं, तो उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें सोमवार रात उत्तरी गोवा के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में ले जाया गया.

DGP जसपाल सिंह ने कहा कि सोनाली की बॉडी पर चोट के कोई निशान नहीं हैं. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा. इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले में कोई भी गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है.

वहीं पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने कहा कि उन्हें अस्पताल में मृत लाया गया था. प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा हो सकता है. लेकिन अभी कुछ भी साफ तौर पर कहना मुश्किल है, क्योंकि डॉक्टर चिकित्सकीय जांच कर रहे हैं.

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है. डीजीपी ने बताया कि जीएमसीएच के फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमॉर्टम करेंगे.

सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. कुलदीप बिश्नोई की कुछ दिन पहले ही सोनाली फोगाट से हिसार में मुलाकात हुई थी. उन्होंने इस मुलाकात के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. वहीं सोनाली ने कुछ दिन पहले हिसार में एक जन्माष्टमी उत्सव समारोह में भाग लिया था.

सोनाली सिंह फतेहाबाद की रहने वाली थीं. उनकी शादी हिसार के संजय फोगाट से हुई थी. संजय फोगाट की दिसंबर 2016 में उनके खेत में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उस वक्त सोनाली मुंबई में थीं. सोनाली के 7 साल की बेटी भी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...