5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedसोनम के घर गूंजी किलकारियां, दिया बेटे को जन्म, नीतू ने दी...

सोनम के घर गूंजी किलकारियां, दिया बेटे को जन्म, नीतू ने दी गुडन्यूज

Published on

बधाई हो भई बधाई हो! ‘कपूर खानदान’ में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं. सोनम कपूर ने बेबी ब्वॉय को जो जन्म दिया है. बेटे के आने की खुशी से पूरा घर जश्न मना रहा है. एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी दी है. अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर नीतू कपूर ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा को बधाई दी है. फैन्स भी सोनम कपूर के बेटे के इस दुनिया में आने की जमकर खुशियां मना रहे हैं.

नीतू कपूर ने शेयर की पोस्ट
नीतू कपूर ने फैन्स को गुडन्यूज देते हुए जो पोस्ट शेयर की है. यह पोस्ट सोनम कपूर और आनंद अहूजा की ओर से है. इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने एक खूबसूरत से बेटे का स्वागत किया है. डॉक्टर्स, फ्रेंड्स, नर्सेस और परिवार का बहुत-बहुत शुक्रिया हमें इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए. यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है. सोनम और आनंद.

नीतू कपूर ने शेयर की गुडन्यूज
नीतू कपूर ने यह पोस्ट शेयर करते हुए अनिल कपूर और सुनीता कपूर को बधाई दी है. दोनों ही सोनम कपूर के माता-पिता है. अनिल कपूर भी नन्हे मेहमान के आने की खुशी में बेहद ही एक्साइटेड हैं. उन्होंने एक दूसरी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बेबी हेल्दी है. सोनम और आनंद ने उनका वेलकम किया है. हमारे दिल में उसके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है. नए पेरेंट्स को ढेर सारी बधाई.”

कपूर खानदान में जश्न का माहौल
‘कपूर खानदान’ में यह समय केवल जश्न मनाने का है. फैन्स भी कॉमेंट्स कर सोनम कपूर और आनंद अहूजा को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. बेबी ब्वॉय पर प्यार लुटा रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, सोनम कपूर के बेटे को जन्म देने पर इंडस्ट्री के सभी सेलेब्स बेबी को हेल्दी रहने की दुआ दे रहे हैं. रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. अनिल कपूर के अलावा रिया कपूर, फराह खान समेत कई सेलेब्स ने यह पोस्ट शेयर की है.

कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा 1.5 करोड़ की बीएमडब्ल्यू देख रहे थे. वह अपने नन्हे मेहमान के आने से पहले गाड़ी खरीदना चाह रहे थे. हालांकि, उन्होंने यह गाड़ी खरीदी या नहीं, इसपर अबतक कोई न्यूज नहीं आई है. इसके अलावा सोनम कपूर ने अपना बेबी शावर रखा था. पहले लंदन में इसे सेलिब्रेट किया था, इसके बाद इंडिया में इसे सेलिब्रेट करने की प्लानिंग थी, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से इसे बहुत ही कम लोगों के साथ सेलिब्रेट किया गया. बेबी और मां दोनों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया था.

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी लंबे समय से एक्ट्रेस बडे़ पर्दे से दूर हैं. आनंद संग लंदन में वह रह रही थीं. डिलीवरी के लिए वह इंडिया आईं. प्रेग्नेंसी फेज में रहकर सोनम और आनंद अहूजा ने अपना एक ब्रैंड लॉन्च किया था, जिसमें सोनम बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं. फैन्स ने इनपर खूब प्यार लुटाया था. फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...