8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedडीपफेक का शिकार हुए सोनू सूद, बहरूपिये ने एक्टर का रूप धरकर...

डीपफेक का शिकार हुए सोनू सूद, बहरूपिये ने एक्टर का रूप धरकर की पैसे ऐंठने की कोशिश

Published on

अब फ्रॉड और जालसाजी करने वालों को डीपफेक नया माध्यम मिल गया है। अब आम लोगों को डीपफेक वीडियो के जरिए बेवकूफ बनाकर नोट हड़पे जा रहे हैं। कुछ समय पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट का डीप फेक वीडियो वायरल हो गया था। हाल ही सचिन तेंदुलकर का भी डीप फेक वीडियो सामने आया, और अब सोनू सूद इसका शिकार हुए हैं।

Sonu Sood के उस वक्त होश उड़ गए, जब उन्हें एक फॉलोअर ने डीप फेक वीडियो का स्क्रीन रिकॉर्ड भेजा। वह डीप फेक वीडियो सोनू सूद का था। एक बहरूपिये ने सोनू सूद बनकर किसी जरूरतमंद परिवार को वीडियो कॉल किया और मदद के नाम पर पैसे ऐंठने की कोशिश की।

सोनू सूद के डीपफेक वीडियो में क्या है ?
सोनू सूद ने इस वीडियो को ट्विटर यानी X पर शेयर कर फैंस को आगाह किया और सतर्क रहने को कहा। इस बहरूपिये ने सोनू सूद का रूप धरकर एक परिवार को फोन किया, जिसको इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने परिवार को आश्वासन दिया कि वह उनकी मदद करेगा। इस वीडियो में खुद को देख सोनू सूद का दिमाग ठनक गया।

सोनू सूद ने लिखा यह पोस्ट
उन्होंने इस डीप फेक वीडियो को लेकर फैंस को आगाह किया और X पर लिखा, ‘मेरी फिल्म ‘फतेह’ वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें डीप फेक और फर्जी लोन ऐप्स शामिल हैं। यह नई घटना है, जिसमें किसी ने खुद को सोनू सूद बताकर एक परिवार से वीडियो कॉल के जरिए चैट करके पैसे ऐंठने की कोशिश की। कई निर्दोष व्यक्ति इस जाल में फंस जाते हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि अगर आपको ऐसी कॉल आएं तो सतर्क रहें।’

सोनू सूद को फैंस ने कहा शुक्रिया, ‘फतेह’ में दिखेंगे एक्टर
सोनू सूद का यह पोस्ट तुरंत ही वायरल हो गया और फैंस ने एक्टर को उन्हें अलर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया। बता दें कि सोनू सूद अपने समाज सेवा के कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वह अकसर ही जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करते रहते हैं। कोरोना काल में भी सोनू सूद ने हजारों लोगों की मदद की थी। वहीं उनकी फिल्म ‘फतेह’ की बात करें, तो इसे वैभव मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी हैं और यह 12 अप्रैल को रिलीज होगी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...