11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedसब्जियों के बाद मसालों की कीमतों में लगी आग, हल्दी का रेट...

सब्जियों के बाद मसालों की कीमतों में लगी आग, हल्दी का रेट 19 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार

Published on

हिंगोली,

टमाटर की कीमतों के बाद जीरा की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. जीरा अब 60 हजारी बन चुका है. जीरा के बाद अब हल्दी की कीमतों में भारी इजाफा दर्ज किया जा रहा है. पिछले कई सालों से हल्दी के भाव में आ रही गिरावट के कारण हल्दी उत्पादक किसान निराश थे. 10 सालों के बाद किसानों को हल्दी पर अच्छी कीमत मिल रही है. हिंगोली के कुरुंदा मार्केट में हल्दी 19 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है.

अभी हल्दी के भाव में और होगा इजाफा
हल्दी के अच्छे दाम मिलने के कारण किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं. अगर व्यापारियों की मानें तो हल्दी के भाव में और बढ़त देखने को मिल सकती है. ऐसे में किसानों को अपनी उपज धीरे-धीरे बेचना चाहिए. भाव बढ़ने का फायदा किसानों को मिल सकता है.

19 हजार रुपये क्विंटल हुआ हल्दी का रेट
कुरुंदा गांव के रहने वाले किसान सदाशिव गवली ने पिछले साल 10 एकड़ में हल्दी कि फसल लगाई थी. इस साल उनको 19 हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला. उन्होंने कुरुंदा कि मंडी में 21 क्विंटल हल्दी बेची. कुल मिलाकर उन्हें 3 लाख 79 लाख रुपये की आमदनी हासिल हुई.

हाल ही में जीरे के रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. राजस्थान के नागौर में जीरे का रेट 64 हजार रुपये प्रति क्विंटल पार कर गया है. ऐसे में जीरे की मांग को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसका भाव 70 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच जाए तो भी हैरानी नहीं होनी चाहिए.

जीरे के साथ ईसबगोल और सौंफ के भाव में भी आई तेजी
जीरे के बढ़ते भाव को देखते हुए किसानों काफी खुश नजर आ रहे हैं. बड़े पैमाने पर वे अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं. जीरे के साथ-साथ ईसबगोल के भाव भी इस बार 27 हजार 100 रुपये प्रति क्विंटल रहे हैं. वहीं, सौंफ भी 28 हजार प्रति क्विंटल बिक रहा है. जीरा, सौंफ और ईसबगोल की खेती करने वाले किसानों की चांदी हो गई है. बता दें कि देशभर में नागौर की मंडी मूंग और जीरे के लिए प्रसिद्ध है.

Latest articles

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित 'कम्मू का बाग' इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह...

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

भोपाल अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर की आत्महत्या

भोपाल राजधानी के भानपुर क्षेत्र में एक मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर आत्महत्या...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...