32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद गमगीन हुए स्टार्स, सलमान...

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद गमगीन हुए स्टार्स, सलमान से Jr NTR तक ने जताया दुख

Published on

बालासोर

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से भीषण हादसा हो गया। इस ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 280 लोगों की जान जाने की खबर है और करीब 1200 लोग घायल हुए हैं। इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। फिल्मी हस्तियां भी गमगीन हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रही हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी सहित कई हस्तियों ने पोस्ट शेयर किया है।

सलमान खान ने जताया दुख
सलमान खान ने ट्वीट किया, ‘दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों और परिवारों को रक्षा और शक्ति प्रदान करें।’

किरण खेर ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर ने लिखा, ‘ओडिशा के बालासोर में हुए विनाशकारी ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

जूनियर एनटीआर ने किया ट्वीट
जूनियर एनटीआर ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘दुखद रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। मेरे विचार इस विनाशकारी घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं। इस कठिन समय में उनके आपपास शक्ति और समर्थन रहे।’

विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल
‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर ने इस हादसे को शर्मनाक बताया। उन्होंने सवाल पूछते हुए ट्वीट किया, ‘दुखद और बेहद शर्मनाक। इस समय में 3 ट्रेनें कैसे शामिल हो सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना। शांति।’

भयावह मंजर देख दहला अक्षय का दिल
अक्षय कुमार ने लिखा, ‘ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के दृश्य देखकर दिल दहल जाता है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और संवेदनाएं। शांति।

सनी देओल ने भी जताया दुख
एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर हेल्पलाइन नंबर्स की लिस्ट शेयर की है। वहीं, वरुण धवन ने हादसे की फोटो शेयर कर दुख जताया है। सनी देओल ने ट्वीट किया, ‘ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। #TrainAccident’

चिरंजीवी ने की खास अपील
साउथ के फेमस एक्टर चिरंजीवी ने लिखा, ‘ओडिशा में दुखद कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना और जनहानि से पूरी तरह से स्तब्ध! मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए बहुत दुखी है। मैं समझता हूं कि जीवन बचाने के लिए ब्लड यूनिट की तत्काल मांग है। आस-पास के क्षेत्रों में हमारे सभी फैंस और नेक लोगों से अपील करता हूं कि वे जीवन रक्षक ब्लड यूनिट को दान करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें। #बालासोर ट्रेन हादसा’

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...