14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorized'कमोड पर बैठे रहिए, प्लेन लैंड होने ही वाला है', मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट...

‘कमोड पर बैठे रहिए, प्लेन लैंड होने ही वाला है’, मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा यात्री

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट के टॉयलेट में एक यात्री इतनी बुरी तरह से फंस गया कि वह फ्लाइट के लैंड होने के बाद ही बाहर निकल सका. एक घंटे से ज्यादा की अपनी यात्रा के दौरान उसने अपना समय टॉयलेट में ही बिताया. इस घटना के बाद अब स्पाइसजेट ने यात्री से माफी मांगी है.जानकारी के मुताबिक पीड़ित यात्री मुंबई से बेंगलुरु के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार को सवार हुआ. फ्लाइट ने जैसे ही बेंगलुरु से उड़ान भरी यात्री टॉयलेट गया. लेकिन जब उसने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला. यात्री ने काफी कोशिश की, लेकिन किसी भी तरह से दरवाजा नहीं खुल सका.

लैंडिंग के बाद टेक्नीशियन को बुलाया
कई प्रयासों के बाद भी जब फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुला तो यात्री ने क्रू मेंबर्स से दरवाजा खुलवाने की अपील की, लेकिन कई कोशिशों के बाद वह भी दरवाजा नहीं खोल सके. यात्री से तब तक रुकने के लिए कहा गया, जब तक प्लेन लैंड नहीं हो जाता. फ्लाइट के लैंड होने के बाद टेक्नीशियन को बुलाया गया और काफी मशक्क्त के बाद किसी तरह दरवाजा खोला जा सका. इस दौरान यात्री को एक घंटे से ज्यादा समय तक प्लेन के टॉयलेट में ही कैद रहना पड़ा. फ्लाइट में सवार इस यात्री की पूरी यात्रा टॉयलेट के अंदर ही कट गई.

दरवाजे के नीचे से खिसकाया नोट
इस दौरान क्रू मेंबर ने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे से एक नोट अंदर खिसकाया. इसमें लिखा गया था कि हम दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, दरवाजा नहीं खोल पा रहे हैं. घबराइए मत, कुछ ही मिनट में प्लेन लैंड हो जाएगा. तब तक आप कमोड की सीट को बंद करके उस पर बैठ जाइए और खुद को सुरक्षित कर लीजिए. लैंडिंग के बाद प्लेन का दरवाजा खुलते ही इंजीनियर आ जाएगा. परेशान मत होइए.

SpiceJet ने जारी किया बयान
घटना के बाद SpiceJet ने बयान जारी कर खेद व्यक्त किया. एयरलाइन ने अपनी सफाई में कहा है कि यात्री को पूरी जर्नी के दौरान मदद मुहैया कराई गई. अपने बयान में एयरलाइन ने भी घटना की जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक मामला 16 जनवरी का है. प्लेन के टॉयलेट का दरवाजा लॉक में खराबी आने के कारण नहीं खुल पाया. एयरलाइन ने दावा किया है कि पूरी यात्रा के दौरान पैसेंजर को मदद और गाइडेंस दिया गया. लैंडिंग के बाद एक इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाजा खोला.

Latest articles

भोपाल के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड का दो दिवसीय ‘आवास मेला’ शुरू, प्राइम लोकेशंस पर प्रॉपर्टी बुक करने उमड़ी भीड़

भोपाल राजधानी के प्राइम लोकेशंस पर अपना आशियाना चाहने वालों के लिए मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड...

महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

भोपाल राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

बीएचईएल लेडीज क्लब ने महिला सफाई कर्मचारियों को बांटी कंबल

भोपाल बीएचईएल (भेल) लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग के तत्वावधान में लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...