9.1 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedजर्मन एयरलाइन में सैलरी के लिए हड़ताल, इधर दिल्ली एयरपोर्ट पर मच...

जर्मन एयरलाइन में सैलरी के लिए हड़ताल, इधर दिल्ली एयरपोर्ट पर मच गया हंगामा, जानें क्यों

Published on

नई दिल्ली

कोरोना काल में एविएशन इंडस्ट्री सबसे अधिक प्रभावित रही थी। हवाई जहाज जमीन पर रखे-रखे धूल फांक रहे थे। कर्मचारियों की जमकर छंटनी हुई। कई जगह सैलरी काटी गई। जो एयरलाइंस पहले से कर्ज में दबी थीं, उनके बोरिया-बिस्तर बंध गए। लेकिन अब कोविड का कहर कम हुआ और एयर ट्रैफिक बढ़ने लगा है, तो एयरलाइंस अलग तरह की समस्या से जूझ रही हैं। भारत में कई एयरलाइंस स्टाफ की कमी से जूझ रही हैं। इसी तरह विदेशी एयरलाइंस में भी कर्मचारियों के हड़ताल के मामले देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा (Lufthansa) का है। लुफ्थांसा को बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इनमें विशेष रूप से फ्रेंकफर्ट (Frankfurt) और म्यूनिख (Munich) की उड़ानें हैं। दरअसल, एयरलाइंस के पायलट हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण विमान उड़ नहीं पा रहे हैं।

800 उड़ानें हुईं रद्द
लुफ्थांसा एयरलाइंस ने शुक्रवार को 800 उड़ानों को रद्द कर दिया है। इससे एक लाख तीस हजार यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह हड़ताल ऐसे समय में है, जब यूरोप में टूरिस्ट सीजन पीक पर होता है। लुफ्थांसा एयरलाइन की उड़ानें प्रभावित होने से जर्मनी सहित यूरोप की टूरिज्म इंडस्ट्री को भी बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

सैलरी में इजाफे की मांग कर रहे पायलट्स
लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलट कई महीनों से सैलरी में इजाफे की मांग कर रहे हैं। जर्मन एयरलाइन के साथ पायलट्स की बातचीत विफल रही, जिसके बाद वे हड़ताल पर चले गए। पायलटों के संगठन और मैनेजमेंट के बीच पहले मांगों को लेकर बातचीत हुई थी। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। एयरलाइन ने कहा कि उड़ानों में आई इस बाधा के चलते शनिवार और रविवार को भी उड़ानों में देरी हो सकती है।

भारत में यहां हुआ हंगामा
लुफ्थांसा एयरलाइंस द्वारा फ्लाइट रद्द कर देने का असर भारत में भी देखने को मिला। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार को 12.15 AM पर भीड़ जमा हो गई। करीब 150 लोग डिपार्चर गेट के बाहर सड़क पर इकट्ठे हो गए, जिससे ट्रैफिक मूवमेंट धीमा हो गया। यह भीड़ अपना पैसा रिफंड करने की मांग कर रही थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा एयरलाइन की दो फ्लाइट रद्द हो जाने के चलते यह हंगामा हुआ।

ये फ्लाइट्स हुईं रद्द
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली से फ्रेंकफर्ट जाने वाली फ्लाइट LH 761 रद्द हो गई थी। यह फ्लाइट 2.50 AM पर 300 यात्रियों के साथ टेक ऑफ होनी थी। इसके अलावा दिल्ली से म्यूनिख जाने वाली फ्लाइट संख्या LH 763 भी रद्द हो गई। इस फ्लाइट को 400 यात्रियों के साथ 1.10 AM पर टेक ऑफ होना था। लुफ्थांसा एयरलाइन के सभी पायलट्स के हड़ताल पर चले जाने के चलते ये फ्लाइट्स रद्द हुईं। इन यात्रियों को बिना पूर्व सूचना के यह बताया गया फ्लाइट रद्द हो गई है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...