8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रीन के शेयरों में जोरदार तेजी, 10% की लगाई छलांग, अब...

अडानी ग्रीन के शेयरों में जोरदार तेजी, 10% की लगाई छलांग, अब क्या करें?

Published on

नई दिल्ली,

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भले ही शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इस बीच एशिया के सबसे रईस इंसान गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनी के शेयर ने लंबी छलांग लगाई. अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर करीब 10 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ. एक्सपर्ट्स ने इसके लिए 2600 रुपये का नया टारगेट प्राइस सेट किया है.

12% तक चढ़े थे अडानी ग्रीन के स्टॉक
सोमवार को Stock Market में कारोबार के दौरान गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर शुरुआत से ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे. दिन के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 11.98 फीसदी की उड़ान भरते हुए 2,141 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. इससे पिछले कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 1,912.30 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे. हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ये बढ़त कम होती गई.

ये है शेयरों का हाई लेवल
दिन का कारोबार खत्म होने पर अडानी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक 2,103 रुपये पर बंद हुए. यानी पिछले बंद भाव के मुकाबले कंपनी के शेयरों में 9.78 फीसदी या 187.35 रुपये की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, ये स्तर कंपनी के 52 सप्ताह के हाई लेवल से कम है. गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2022 को अडानी ग्रीन के शेयर 3,048 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे. इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी के शेयर इस हाई लेवल से अभी कम हैं.

Adani के शेयर पर एक्सपर्ट की सलाह
कंपनी के शेयरों में इस तेजी को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी में वरिष्ठ प्रबंधक, गणेश डोंगरे ने सलाह दी है कि इन्वेस्टर्स अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को 1,700 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 2,600 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीद सकते हैं. अडानी ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियों में से पांच में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार हुआ. इस बीत अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन में तेजी दर्ज की गई. अन्य शेयरों की बात करें तो अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई.

Sensex में 168 अंकों की गिरावट
Share Bazar की बात करें तो सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. एक ओर Sensex जहां 168 अंकों की गिरावट के साथ 60,092.97 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 61.75 अंकों की गिरावट के साथ 17894.85 अंकों पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान Nykaa के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली और ये 5.15 फीसदी टूटकर140 रुपये पर बंद हुए.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...