16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedखुदकुशी या फिर... एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की कैसे हुई मौत? सामने आई...

खुदकुशी या फिर… एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की कैसे हुई मौत? सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

Published on

खूबसूरत…यंग और खुशमिजाज एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के निधन से हर कोई सदमे में हैं. तुनिशा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. तुनिशा के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है. हर कोई सदमे में हैं. तुनिशा का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ और अब उनकी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट भी आ गई है.

तुनिशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया?
20 साल की कम उम्र में तुनिशा ने आखिर सुसाइड क्यों किया? इस सस्पेंस का जवाब हर कोई जानना चाहता है. इसी बड़े सवाल के बीच अब तुनिशा की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिशा की मौत दम घुटने की वजह से हुई है. फांसी लगाने के बाद दम घुटने के कारण तुनिशा की मौत हुई. एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला है. तुनिशा के सुसाइड की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की भी अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज कर दिया है.

तुनिशा ने मेकअप रूम में लगाई फांसी
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर आत्महत्या की. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने दोस्त शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दी. देर रात तुनिशा के शव को मुंबई के जेजे असपताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया था. तुनिशा के पोस्टमॉर्टम के समय 4-5 डॉक्टर मौजूद थे. पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफ़ी भी किया गया है.

तुनिशा के दोस्त शीजान के खिलाफ मामला दर्ज
तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के खास दोस्त शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बीती देर रात पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में शीजान के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज कर लिया. पुलिस शीजान से मामले में पूछताछ कर रही है.

तुनिशा ने कम उम्र में बनाई बड़ी पहचान
तुनिशा एक शानदार टीवी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. कम उम्र में ही तुनिशा ने एक्टिंग की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई. तुनिशा ने टीवी शोज के साथ फिल्मों में भी काम किया. तुनिशा शर्मा टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में नजर आई थीं. उन्होंने ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं. मौत से 6 घंटे पहले तक वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं. तुनिशा के यूं चले जाने से हर कोई सदमे में है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...