32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedवंदे भारत के 120 ट्रेन सेट की सप्लाई अटकी, यूक्रेन-रूस युद्ध से...

वंदे भारत के 120 ट्रेन सेट की सप्लाई अटकी, यूक्रेन-रूस युद्ध से है कनेक्शन!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रेल इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस प्रोजेक्ट पर सबसे ज्यादा तवज्जो दे रहा है। रेलवे ने अगले कुछ सालों में 400 से भी ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। लेकिन इसके 120 ट्रेन सेट की सप्लाई का आर्डर खटाई में जाता दिख रहा है। दरअसल, इसे बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ट्रांसमाशहोल्डिंग (TNH) और रेल मंत्रालय के पीएसयू (PSU) रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के बीच बने संयुक्त उद्यम (JV) को आर्डर दिया गया है। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से इस कंपनी को स्पेयर पार्ट्स की सोर्सिंग में दक्कत हो रही है।

30 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है आर्डर
इस ज्वाइंट (JV) वेंचर को जो आर्डर मिला है, उसकी कीमत लगभग $3.63 बिलियन (₹30,000 करोड़ से अधिक) है। यह आर्डर इसी साल की शुरुआत में दिया गया था। यह कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरी थी। इसके बाद भारतीय रेलवे ने टीएमएच-आरवीएनएल कंसोर्टियम को यह आर्डर अवार्ड किया था। दि हिंदू की एक खबर के मुताबक रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लंबा खिंचने की वजह से इस ज्वाइंट वेंचर को दिक्कत हो रही है।

इसिलए हो रही है दिक्कत
इस ज्वाइंट वेंचर को जो 120 वंदे भारत ट्रेन सेट बनाने का आर्डर है, उनमें से प्रत्येक की कॉस्ट करीब 120 करोड़ रुपये है। यूं तो ‘मेक इन इंडिया’ के नारे पर अमल करते हुए वंदे भारत ट्रेन सेट को भारत में ही बनाया जा रहा है। लेकिन दिक्कत यह है कि इसके सभी पार्ट पुर्जे देश में नहीं बनते हैं। इसके कई महत्वपूर्ण पार्ट वेस्टर्न यूरोप और अमेरिका से आते हैं। बीते 22 मई को अमेरिका ने Metrovagonmash पर सेक्शन लगा दिया। यह TMH का ही एक डिविजन है। रेलवे के रोलिंग स्टॉक बनाने का इसके पास स्पेशलाइजेशन है।

दो साल में देना है प्रोटोटाइप ट्रेन
रेलवे का इस ज्वाइंट वेंचर से जो समझौता हुआ है, उसके मुताबिक TMH-RVNL कंसोर्टियम को जून 2025 तक दो प्रोटोटाइप वंदे भारत ट्रेन सेट की डिलीवरी करनी है। ताकि इसकी टेस्टिंग और ट्रायल रन हो सके। यदि प्रोटोटाइप ट्रेन सेट को आरडीएसओ से मंजूरी मिल जाती है तो इसे हर साल 12 से 18 ट्रेनों का निर्माण करना है। कंसोर्टियम को ट्रेन सेट की डिलीवरी के बाद 35 साल तक ट्रेनों का मेंटनेंस भी करना होगा।

इस चक्कर में आरवीएनएल के पिट रहे हैं शेयर
TMH-RVNL कंसोर्टियम को दिक्कत होने की खबर शेयर बाजार में पहले से पहुंची हुई है। बीते 5 मई को RVNL के शेयर ₹142 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ था। इसके बाद, यह बीते मंगलवार को 18% फिसल कर 116 रुपये पर आ गया था। हालांक बुधवार को फिर चढ़ कर ₹121 पर बंद हुआ लेकिन गुरुवार को फिर गिर कर 118.55 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को भी इसके शेयर में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को खबर लिखे जाने के वक्त यह 0.55% गिर कर 117.90 पर ट्रेड कर रहा था।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...