14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedस्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट की दो...

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की दी चेतावनी

Published on

सुप्रीम कोर्ट ने आज स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना, विपुल गोयल और तीन अन्य के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने दिव्यांग व्यक्तियों का मज़ाक उड़ाते हुए असंवेदनशील चुटकुले सुनाए। जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने मुंबई पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह इन सभी को नोटिस तामिल कर सुनिश्चित करें कि वे अगली सुनवाई पर अदालत में उपस्थित हों। अदालत ने चेतावनी दी है कि यदि वे उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह आदेश क्योर एसएमए फाउंडेशन द्वारा दायर एक याचिका पर जारी किया गया। अदालत ने मामले की संवेदनशीलता और महत्त्व को देखते हुए भारत के अटॉर्नी जनरल से भी इस मामले में सहायता मांगी है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मतलब किसी कमजोर का अपमान नहीं
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने तर्क दिया कि रैना और अन्य, सामाजिक प्रभाव रखने वाले (इंफ्लुएंसर) हैं और उनके शब्दों का युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को इस रूप में नहीं लिया जा सकता कि वह किसी कमजोर वर्ग का अपमान या उपहास करे। दूसरी ओर, राज्य सरकार के वकील ने बताया कि ये निजी प्रतिवादी तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उपहास उड़ा रहे हैं। सिंह ने ज़ोर दिया कि ‘मानहानि करने की कोई स्वतंत्रता नहीं होती’ और अनुच्छेद 19(1)(क) के तहत प्राप्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दूसरे व्यक्ति की गरिमा के अधिकार के साथ संतुलित किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर चिंता
जस्टिस सूर्यकांत ने गंभीरता से इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि याचिकाकर्ताओं को ऐसे बयानों के विरुद्ध उपचारात्मक, सुधारात्मक और निवारक उपायों पर विचार करना चाहिए। इस पर याची की वकील ने कहा कि ऐसे चुटकुले हेट स्पीच की श्रेणी में आते हैं, तो न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने टिप्पणी की कि हेट स्पीच व कोई भी ऐसी अभिव्यक्ति जो दूसरों को नीचा दिखाने के उद्देश्य से हो तो ऐसी स्वतंत्रता यदि है भी, तो हम उसे सीमित करेंगे। हम जानते हैं क्या करना है। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि वह इस मुद्दे पर दिशा-निर्देश तय करना चाहता है और वरिष्ठ अधिवक्ता से सहयोग मांगा है। गौरतलब है कि यह याचिका पहले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़े एक मामले में हस्तक्षेप याचिका के रूप में उठाई गई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर चिंता जताई थी।

फाउंडेशन का तर्क है कि मौजूदा रेग्युलेशन सिस्टम में पर्याप्त सुरक्षा नहीं
फाउंडेशन का तर्क है कि मौजूदा रेग्युलेशन सिस्टम में पर्याप्त सुरक्षा नहीं है जो दिव्यांग व्यक्तियों के संदर्भ में ‘हास्य’ को रोके। ऐसा हास्य जो उन्हें नीचा दिखाता है या अपमानित करता है। उन्होंने यह चिंता भी व्यक्त की कि अनुच्छेद 19(1)(क) के तहत दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और समाचार प्रकाशकों द्वारा किया जा रहा है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...