15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorized'बाप से बात कर...' जवान राइटर ने घर में लगाया शाहरुख खान...

‘बाप से बात कर…’ जवान राइटर ने घर में लगाया शाहरुख खान का पोस्टर, किंग खान ने किया रिएक्ट

Published on

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने एक्टिंग टैलेंट के अलावा हाजिरजवाबी और मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं. एक्टर किसी को भी पल में हंसाने का हुनर रखते हैं. इसका एक नमूना हाल ही में देखने को मिला, जब राइटर सुमित अरोड़ा ने अपने घर में SRK का लगा एक पोस्टर शेयर किया. इसके जवाब में शाहरुख ने जो कहा वो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. आइये बताते हैं.

सुमित के घर SRK का पोस्टर
साल 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म जवान सुपर हिट हुई थी. फिल्म में एक्टर के बोले गए डायलॉग्स को भी काफी पसंद किया गया था. इसे सुमित अरोड़ा ने लिखा था. सुमित ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की, जो कि शाहरुख खान की थी. सुमित ने बताया कि ये उनके की दीवार पर लगी है. सुमित ने फोटो शेयर कर लिखा- जब आपके लिखे डायलॉग आपके घर की सजावट का हिस्सा बन जाए. पोस्टर में शाहरुख जवान फिल्म के विक्रम सिंह राठौर के कैरेक्टर में दिख रहे हैं.

शाहरुख ने ली चुटकी
लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि बात किंग खान या उनसे जुड़ी किसी फिल्म की हो और जवाब ना आए. शाहरुख ने भी इसे नोटिस किया. एक्टर ने सुमित की पोस्ट का रिप्लाई करते हुए मजेदार जवाब दिया. शाहरुख ने लिखा- मैंने भी सोचा था तेरी लाइन्स एक दीवार पर लगाऊंगा. इतने लंबे लंबे डायलॉग्स हैं तेरे…इतनी लंबी दीवार ही नहीं मेरे घर में.

शाहरुख का जवाब फैंस को खूब पसंद आ रहा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनके ह्यूमर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं- सर एक इंटीरियर डिजाइनर हैं आपके घर में गौरी खान, उनसे कहिए, बड़ी लंबी दीवार डिजाइन करवा देंगी. वहीं कई लोग तारीफ करते हुए लिख रहे हैं- आपके बोले हर डायलॉग्स अच्छे लगते हैं सर, छोटे-बडे़ कोई फर्क नहीं पड़ता है. आप बस फिल्में करते रहिए.

बता दें, जवान फिल्म में शाहरुख का कहा डायलॉग- ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ काफी हिट हुआ था. फैंस ने इसे उनकी पर्सनल लाइफ तक से रिलेट किया था. जवान ने वर्ल्ड वाइड हजार करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया था. फिल्म में शाहरुख का डबल रोल था, उनके साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी थे.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...