4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedकोहरे के चलते करीब 4 घंटे लेट हुई तेजस एक्सप्रेस, अब 1000...

कोहरे के चलते करीब 4 घंटे लेट हुई तेजस एक्सप्रेस, अब 1000 यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

Published on

लखनऊ,

पूरा उत्तर भारत आज-कल सुबह-शाम कोहरे की चादर में लिपटा रहता है. इससे सड़क यात्रा हो या हवाई और रेल सारी यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इसी के चलते कल (27 दिसंबर) तेजस एक्सप्रेस भी अपने तय समय के लगभग 4 घंटे देरी से पहुंची. अब रेलवे यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को मुआवजा देगा.

भारत की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस कल 3 घंटे 50 मिनट की देरी से चली और आज इस ट्रेन को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है. साथ ही मेंटेनेंस का काम भी किया गया है, जो लेट होने के बाद संभव नहीं हो पाया. अब आईआरसीटीसी 1000 यात्रियों पर 250 रुपये प्रति यात्री मुआवजा देगा.

पिछले साल भी लेट हो गई थी तेजस एक्स्प्रेस
पिछले साल भी तेजस एक्स्प्रेस लेट हो गई थी, जिसके चलते 1,343 यात्रियों को 250 रुपये की प्रति यात्री के हिसाब के किराया रिफंड किया गया था. बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जाने वाली तेजस एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन है, जिसमें यात्रियों को हवाई जहाज की तरह सुविधाएं दी जाती हैं. इस ट्रेन को देश की सर्वाधिक सुविधा युक्त ट्रेनों में शुमार किया जाता है.

निर्धारित समय पर चलने के लिए जानी जाती है तेजस
यही नहीं प्रीमियम क्लास की इस ट्रेन को अपने निर्धारित समय से छूटने और समय से गंतव्य तक पहुंचने के लिए जाना जाता है. साथ ही आईआरसीटीसी की व्यवस्था है कि अगर यह ट्रेन किसी भी कारण से अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचती है, तो निर्धारित धनराशि यात्रियों को रिफंड की जाती है. आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक, अगर तेजस एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचती है, तो 100 रुपए प्रति यात्री रिफंड किया जाता है. वहीं, अगर ट्रेन दो घंटे से ज्यादा की देरी से लेट होती है, तो प्रति यात्री 250 रुपए वापस किए जाते हैं.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...