5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedपहलगाम में आतंकी हमला… एयरलाइंस ने ढूंढा आपदा में अवसर! श्रीनगर से...

पहलगाम में आतंकी हमला… एयरलाइंस ने ढूंढा आपदा में अवसर! श्रीनगर से फ्लाइट का किराया तीन गुना तक बढ़ाया

Published on

नई दिल्ली

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एयरलाइंस ने किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं। वहीं इस मामले में भी सरकार हरकत में आ गई है और एयरलाइंस से किराया न बढ़ाने को कहा है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस ने श्रीनगर से अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू कर दी हैं।

दरअसल, कल मंगलवार को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। इसके कश्मीर में अलग-अलग जगह मौजूद पर्यटक इससे डर गए हैं और वे तुरंत ही अपने घर वापस जाना चाहते हैं। चूंकि यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। ऐसे में एयरलाइंस ने भी किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। मनीष आरजे नाम के एक यूजर ने एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने श्रीनगर से कोलकाता तक का किराया दिखाया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि प्राइवेट एयरलाइंस ऐसे संकट के समय यात्रियों से तीन गुना तक किराया वसूल रही हैं।

फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद Air India और IndiGo एयरलाइंस श्रीनगर से चार अतिरिक्त उड़ानें चला रही हैं। दो उड़ाने दिल्ली के लिए तो दो मुंबई के लिए हैं। ये उड़ानें बुधवार को उन लोगों के लिए हैं जो अपनी छुट्टियां बीच में छोड़कर घर वापस जाना चाहते हैं। हवाई मंत्रालय का कहना है कि यात्रियों को निकालने के लिए ‘अतिरिक्त उड़ानें तैयार रखी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें इस्तेमाल किया जा सके।’

कई चार्ज किए माफ
एयरलाइंस ने श्रीनगर की उड़ानों के लिए कैंसिलेशन और रीबुकिंग चार्ज भी माफ कर दिए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि बहुत से लोग अब कश्मीर जाने की अपनी योजनाओं पर दोबारा विचार कर रहे हैं। Air India और IndiGo ने X पर कहा कि वे बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक अतिरिक्त उड़ान (कुल चार अतिरिक्त उड़ानें) चलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे 30 अप्रैल, 2025 तक इन सेक्टरों पर कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को मुफ्त में रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड दे रहे हैं। कुछ शर्तों के साथ ये सुविधा मिलेगी।

सरकार ने कहा- न बढ़ाएं किराया
केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि वे किराए में बढ़ोतरी न करें, क्योंकि घाटी से यात्रियों की एकतरफा भीड़ हो सकती है। नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक जरूरी मीटिंग की और उन्हें किराए में बढ़ोतरी न करने की चेतावनी दी। एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि वे किराए को सामान्य रखें, ताकि इस मुश्किल समय में किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...