9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorized'शुक्र मैं साउथ से लॉन्च हुईं, बॉलीवुड में होती तो कपड़े उतार...

‘शुक्र मैं साउथ से लॉन्च हुईं, बॉलीवुड में होती तो कपड़े उतार देते’, पायल घोष ने इंडस्ट्री पर दागे आरोप

Published on

साउथ एक्ट्रे्स पायल घोष ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले भी वह साउथ से लेकर बॉलीवुड पर बड़े आरोप लगा चुकी हैं। अब इस बार पायल घोष ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह खुशनसीब हैं कि वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लॉन्च हुईं। अगर बॉलीवुड से लॉन्च होती तो उनके कपड़े उतार दिए गए होते। मालूम हो, पायल ने Prayanam से लेकर मिस्टर रास्कल जैसी फिल्मों में काम किया है।

पायल घोष ने ये बड़ा बयान ट्विटर के जरिए दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पायल घोष ने लिखा, ‘थैंक गॉड, मैं साउथ इंडस्ट्री में लॉन्च हुईं। अगर बॉलीवुड से लॉन्च हुई होती तो वह लोग मेरे कपड़े उतरवा देते। क्योंकि बॉलीवुड वाले फीमेल बॉडीज का इस्तेमाल करते हैं। क्रिएटिवटी से ज्यादा।’

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाए थे आरोप
मालूम हो, पायल घोष ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगाए थे। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के डायरेक्रट पर एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था, ‘अगर उन्हें बड़ी फिल्में चाहिए तो उन्हें सोना तो पड़ेगा। बिना सोए ये पॉसिबल नहीं है।’

अनुराग कश्यप ने आरोपों को बताया था बेबुनियाद
हालांकि इन आरोपों पर अनुराग कश्यप ने साफ इंकार किया था। उन्होंने पुलिस से ये भी कहा था कि एक्ट्रेस जब ने ये सब बेबुनियाद आरोप लगाए तो वह काम के सिलसिले में श्रीलंका में थे। उन्होंने पुलिस को इस मामले में सबूत भी पेश किए थे।

पायल घोष किस राजनीतिक पार्टी में हैं
पायल घोष कलकत्ता की रहने वाली हैं। पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद वह फिल्मों में आईं। आज के समय में पायल एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति से भी जुड़ी हुई हैं। वह रामदास अठावले की राजनीतिक पार्टी की महिला विंग में वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...