7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedRIL के शेयरों में आज 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, नतीजे...

RIL के शेयरों में आज 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, नतीजे के बाद बिकवाली तेज

Published on

नई दिल्ली,

पिछले सप्ताह की तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार खुलते ही गिर गया. इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है. सबसे बड़ा मार्केट कैप रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट के शेयर में बड़ी गिरावट आई है. कंपनी के शेयर आज सुबह 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ 2,410.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे पॉजिटिव आए हैं. इसके बावजूद कंपनी के शेयर में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रिलायंस के शेयरों में गिरावट का बेंचमार्क इंडेक्स को डाउन करने में बड़ा हाथ रहा.

तीन हफ्तों में सबसे अधिक गिरावट
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज सुबह 2,469 पर ओपन हुआ. इसके बाद इसके शेयर में करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, ये तीन हफ्तों में सबसे ज्यादा है. आज रिलायंस के शेयर अब तक सबसे नीचे 2,403 तक जा चुका है. हालांकि, इसके बाद इसमें रिकवरी देखने को मिली है. 10.19 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.14 फीसदी और 78.55 अंकों की गिरावट के साथ 2424 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.

तिमाही के नतीजे शानदार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं. कंपनी के ऑयल एंड केमिकल सेक्टर से लेकर रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में जोरदार तेजी देखने को मिली है. अप्रैल- जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 17,955 करोड़ रुपये रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑपरेशन से होने वाली आमदनी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ये 54.5 फीसदी बढ़कर 2, 23,113 करोड़ रुपये रहा है.

पहले सेशन में ही बिखरा बाजार
पिछले सप्ताह की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ ओपन हुआ. सुबह 09:16 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 118.64 अंक (0.21%) टूटकर 55953.59 पर आ गया. वहीं, निफ्टी (Nifty) 29.60 अंक (0.18%) डाउन होकर 16689.90 हो गया. पहले सेशन में लगभग 1239 शेयरो में तेजी आई है, जबकि 774 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार तक भारतीय शेयर बाजार में लगातार 4 सेशन से बढ़ोतरी दिख रही थी. घरेलू शेयर बाजार में आज ग्लोबल मार्केट के संकेत नजर आ रहे हैं. आज प्रमुख एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...