9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'दीप‍िका की बिकिनी का रंग भगवा ही नहीं चिश्ती भी है', पठान...

‘दीप‍िका की बिकिनी का रंग भगवा ही नहीं चिश्ती भी है’, पठान पर NHRC में शिकायत

Published on

पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर उठा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. पहले हिंदू संगठनों ने गाने के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताकर, उसे एडिट करने की मांग की जा रही थी. लेकिन अब इस कॉन्ट्रोवर्सी में आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने एंट्री ले ली है. मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है.

भगवा नहीं मुस्लिम का चिश्ती रंग
फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को रिलीज हुए हफ्ता भर ही हुआ है, लेकिन विवाद चरम पर पहुंच गया है. हर ओर से गाने के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा रहा है. दरअसल गाने में दीपिका पादुकोण भगवा बिकिनी पहने शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं. ये बात कई संगठनों को नागवार गुजरी है. भगवा बिकिनी आउटफिट और सीन्स पर एतराज जताते हुए अब आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान भी इसे अपने धर्म का अपमान बता रहे हैं.

आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने NHRC यानी राष्ट्रिय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपने शिकायत में फिल्म से बेशर्म रंग गाने को ही हटाने की मांग कर डाली है. शिकायत में कहा गया कि- जिसे लोग भगवा बोल रहे हैं, वह दरअसल मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखता है. यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग भी है. शिकायत में फिल्म का गाना हिंदू मुस्लिम एकता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है.

कैसे शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी
फिल्म के गाने पर विवाद रिलीज के बाद से ही जारी है. सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के भगवा बिकिनी को आपत्तिजनक बताया था. वहीं बेशर्म रंग गाने को दूषित मानसिकता वाला बताया था. मंत्री ने गाने से उस सीन को हटाने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा ना हुआ तो प्रदेश में फिल्म की रिलीज पर रोक लग सकती है. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, वीर शिवाजी समूह ने विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी. वहीं विरोध के अब इस सिलसिले में मुस्लिम पक्ष भी शामिल हो चुका है.

इतने विरोध को देखते हुए शाहरुख खान ने भी कोलकाता के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जवाब दिया था. शाहरुख ने कहा था कि मौसम बदलने वाला है, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. वहीं सोशल मीडिया पर बायकॉट होती हिंदी फिल्मों के ट्रेंड पर भी जवाब दिया था. फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को थियेटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं. पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...