5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorized1 एयरबैग की कीमत 800 रुपये, फिर हजारों रुपये क्यों ले रही...

1 एयरबैग की कीमत 800 रुपये, फिर हजारों रुपये क्यों ले रही हैं कंपनियां?

Published on

नई दिल्ली,

सरकार कारों में सेफ्टी फीचर्स को लेकर काफी एक्टिव है. देश में सड़क दुर्घटनाओं के चलते होने वाली मौतें कम करने के लिए सरकार बड़ा फैसला लेने वाली है. सरकार जल्द ही हर कार में कम से कम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाली है. इसको लेकर नोटिफिकेशन आने वाले महीनों में जारी किया जा सकता है. ऑटो कंपनियों के लिए यह नियम कब से लागू होगा, सरकार ने इस बारे में संसद में बताया है.

निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने कारों में एयरबैग को लेकर सवाल पूछा. उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  से पूछा कि हर कार में कम से कम 6 एयरबैग्स कब से अनिवार्य किए जाएंगे? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इसे जल्द ही लागू किया जाएगा.

6 एयरबैग की वजह से मंहगी हो जाएंगी कारें
नितिन गडकरी ने गाड़ियों में लगने वाले एयरबैग की कीमतें भी सदन में बताई. जून के महीने में मारुति के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा था 6 एयरबैग की वजह से सस्ती गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. उन्होंने कहा था कि छोटी कार में भी अगर 6 एयरबैग लगाए गए, तो उनकी कीमत 60 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी. परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक एयरबैग पर आने वाले खर्च के बारे में जानकारी दी.

एक एयरबैग की कितनी कीमत
उन्होंने कहा कि एक एयरबैग की कीमत सिर्फ 800 रुपये है. लेकिन कंपनी इस पर 15,000 रुपये क्यों ले रही है? नितिन गडकरी के अनुसार, एक एयर बैग की कीमत 800 रुपये है और 4 एयरबैग का खर्च 3200 रुपये होता है. इसके साथ कुछ सेंसर और सपोर्टिंग एक्सेसरीज इंस्टॉल किए जाते हैं, तो एयरबैग का खर्च 500 रुपये तक बढ़ सकता है. इस हिसाब से एक एयरबैग लगाने का खर्च 1300 रुपये हो सकता है. मतलब ये कि 4 एयरबैग का खर्च 5200 रुपये होगा. फिर कंपनी क्यों इसका खर्च 60 हजार रुपये बता रही है?

कंपनी क्यों बता रही 60 हजार का खर्च
मारुति के चेयरमैन आर सी भार्गव ने बताया था कि कारों में अगर 6 एयरबैग लगाए गए तो उनकी कीमत 60 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी. कारों में पहले से ही 2 एयरबैग होते हैं. अतिरिक्त 4 एयरबैग लगाने का खर्च 60 रुपये आएगा. यानी प्रति एयरबैग 15 हजार रुपये की लागत आएगी.

हर साल लाखों सड़क हादसे
अभी तक कारों के फ्रंट सीट पैसेंजर के लिए एयरबैग अनिवार्य है. अब सरकार पीछे की सीट पर बैठने वाले पैसेंजर के लिए भी एयरबैग अनिवार्य करने वाली है. गडकरी ने संसद में बताया कि देश में हर साल 5 लाख तक सड़क हादसे होते हैं, जिनमें डेढ़ लाख तक जानें चली जाती हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...