17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच बढ़ी 'दूरी', जानें दोनों की...

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच बढ़ी ‘दूरी’, जानें दोनों की अमीरी में कितना आ गया फासला

Published on

नई दिल्ली:

देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं। एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग उनसे आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की ताजा सूची में मुकेश अंबानी को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह दुनिया से सबसे अमीरों की लिस्ट में 11वें से 12वें नंबर पर आ गए हैं। दूसरी ओर देश के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी भी इस लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं। वह इसमें 15वें स्थान पर हैं। एक महीने में अंबानी और अडानी के बीच में काफी फासला आ गया है।

एक महीने पहले यह थी स्थिति
करीब एक महीने पहले ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में अंबानी 11वें और अडानी 12वें नंबर पर हुआ करते थे। उस समय अंबानी की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर और अडानी की नेटवर्थ 103 अरब डॉलर थी। वहीं एनवीडिया के फाउंडर जेंसन हुआंग 98.6 अरब डॉलर के साथ 14वें नंबर पर थे। लेकिन एक महीने में ही काफी उलटफेर हो गया। अब जेंसन हुआंग ने मुकेश अंबानी की जगह ले ली है। अंबानी 113 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 12वें स्थान पर और अडानी 104 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं। ऐसे में देखा जाए तो दोनों की संपत्ति में 9 बिलियन डॉलर की अंतर है।

ये दौलतमंद आ गए बीच में
कभी एक स्थान के अंतर से आगे-पीछे रहने वाले अंबानी और अडानी के बीच में अब दो दौलतमंद और आ गए हैं। इसके नाम माइकल डेल और अमनकायो ओर्टेगा हैं। डेल कंपनी के फाउंडर और सीईओ माइकल डेल 107 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 14वें स्थान पर हैं। वहीं दुनिया की मशहूर फैशन ग्रुप इंडिटेक्स के फाउंडर अमनकायो ओर्टेगा 110 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 13वें नंबर पर हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं। इनकी संपत्ति 224 बिलियन डॉलर है। इनके बाद फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट 201 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इनके बाद ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (200 बिलियन डॉलर) तीसरे, मार्क जकरबर्ग (188 बिलियन डॉलर) चौथे, बिल गेट्स (159 बिलियन डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (154 बिलियन डॉलर) छठे, लैरी पेज (149 बिलियन डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (145 बिलियन डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (143 बिलियन डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (141 बिलियन डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...