8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedपूरा अंबानी परिवार पहुंचा अयोध्या, दिल खोलकर किया दान... जानिए कितने रुपये...

पूरा अंबानी परिवार पहुंचा अयोध्या, दिल खोलकर किया दान… जानिए कितने रुपये दिए

Published on

नई दिल्ली,

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के तमाम उद्योगपति पहुंचे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे. एयरपोर्ट से पूरा परिवार भारी सुरक्षा के बीच राम मंदिर पहुंचा. दरअसल देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी परिवार समेत अयोध्या पहुंचे. उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, दामाद आनंद पीरामल, बेटे आकाश अंबानी-अनंत अंबानी और बहू श्लोका मौजूद रहीं. पूरे परिवार ने भगवान राम के दर्शन किए, इस मौके पर पूरा परिवार बेहद उत्साहित और खुश नजर आया.

मुकेश अंबानी परिवार की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये दान में दिए गए. इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि भगवान श्री राम आ रहे हैं, 22 जनवरी को पूरे देश में राम दिवाली होगी. उन्होंने कहा कि मैं इस क्षण का साक्षी बनकर सौभाग्यशाली हूं. तो वहीं नीता अंबानी बोलीं, ‘पहले जय श्री राम… यह एक ऐतिहासिक दिन है. मुझे भारतीय संस्कृति पर गर्व है.

‘राम के दर्शन पाकर धन्य हो गया’
वहीं मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने कहा कि ‘यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा. तो वहीं ईशा अंबानी बोलीं- आज का दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है. ईशा अंबानी के साथ उनके पति आनंद पीरामल भी यहां पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि जय श्री राम! मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने इस मौके पर कहा कि भगवान राम जी के दर्शन पाकर धन्य हो गए. इनके साथ राधिका भी मौजूद थीं.

ईशा अंबानी पति संग पहुंचे अयोध्या
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ अयोध्या पहुंचीं. ईशा अंबानी ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है, जबकि आनंद पीरामल से इस मौके को लेकर जब सवाल पूछा गया था तो उनका जवाब था- जय श्री राम. इसके अलावा मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी अयोध्या पहुंचे थे. इस मौके पर अयोध्या को भव्य तरीके सजाया गया था. बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी अपनी बेटी अनन्या बिड़ला के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या पहुंचे.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...