15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने लगाया 5% GST, कंपनी ने बढ़ा दी 50% कीमत, अब...

सरकार ने लगाया 5% GST, कंपनी ने बढ़ा दी 50% कीमत, अब 10 वाला दही 15 रुपये में

Published on

ई दिल्ली,

इतनी उम्मीद तो किसी को नहीं होगी, कि 10 रुपये वाले पैक्ड दही की कीमत बढ़कर 15 रुपये हो जाएगी. कीमतों में इजाफा होना तो पहले से ही तय था. लेकिन 10 रुपये वाली चीज सीधे 15 रुपये की हो जाएगी, ये हैरान करने के साथ-साथ जनता को परेशान करने वाला फैसला भी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने पिछले महीने पहली बार दूध से बने पैक्ड प्रोडक्ट्स को GST के दायरे में शामिल किया है. जिसे 18 जुलाई से पूरे देश में लागू कर दिया गया है. सरकार ने पैक्ड दूध उत्पादों पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी नि‍र्धारि‍त कि‍या है. लेकिन अब कंपनियां कीमतों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रही हैं.

जीएसटी का साइडइफेक्ट
देश की तमाम नामी कंपनियां पैक्ड दही उपलब्ध कराती हैं, जिसमें से एक Britannia भी है. कंपनी भारतीय बाजार में 80g, 150g और 400g पैक्ड दही बेचती है. अभी तक बाजार में 80g पैक्ड दही की कीमत 10 रुपये थी. लेकिन आज से बाजार में यही 80 ग्राम वाला पैक्ड ब्रिटानिया का दही 15 रुपये में बिक रहा है. यानी कंपनी ने इसके दाम 10 रुपये से सीधे बढ़ाकर 15 रुपये कर दिए हैं. ग्राहक अब 10 रुपये वाला दही लेने के लिए 5 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.

पैक्ड दही की कीमतों में भारी उछाल
बता दें, सरकार ने पैक्ड दही पर 5% फीसदी का जीएसटी लगाया है, लेकिन अब कंपनियां जीएसटी का हवाला देकर कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही हैं. नियम के मुताबिक 5 फीसदी जीएसटी लागू होने से 10 रुपये वाली दही की कीमत बढ़कर 10.50 रुपये होनी चाहिए थी. लेकिन कंपनियां मनमाने तरीके से कीमतें बढ़ा रही हैं. इसका सीधा असर आम जनता पर होने वाला है, जो महंगाई की वजह से पहले से ही त्रस्त है.

सभी कंपनियां बढ़ा रही हैं कीमतें
इससे पहले पिछले महीने ही जीएसटी लागू होते ही सुधा कंपनी ने दही, लस्सी और छाछ की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी. 10 रुपये में मिलने वाली 150 ML सुधा की लस्सी 12 रुपये में मिल रही है. 140 ML मैंगो लस्सी की कीमत अब 10 रुपये की जगह 12 रुपये हो गई. वहीं, 180 एमएल छाछ की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 12 रुपये हो गई. जबकि 80 ग्राम दही जो पहले 10 रुपये में मिलता था, वो अब 12 रुपये का कर दिया गया है. हालंकि कीमतों में बढ़ोतरी डेयरी प्रोडक्ट्स बेचने वाली सभी कंपनियां करने वाली हैं. लेकिन ब्रिटानिया ने जिस तरह कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, उससे सवाल तो उठता ही है?

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...