3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने माफ कर दिया इस कंपनी का बकाया, 20% उछल गया...

सरकार ने माफ कर दिया इस कंपनी का बकाया, 20% उछल गया शेयर, 50 से कम है कीमत

Published on

नई दिल्ली:

घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार छठे दिन तेजी दिख रही है। इस बीच सरकारी कंपनी हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स (HOCL) के शेयरों ने 20% का अपर सर्किट छू लिया। सरकार ने कंपनी का ₹1,351.38 करोड़ रुपये का बकाया माफ कर दिया है। इससे कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 20 फीसदी तेजी के साथ 32.11 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 26.76 रुपये पर बंद हुआ था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 215.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर मार्केट को बताया कि संसद ने कंपनी पर सरकार का 1,351.38 करोड़ रुपये का बकाया माफ कर दिया है। रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय ने 21 मार्च को कंपनी को यह जानकारी दी थी। इसमें सरकार द्वारा दिया गया लोन, ब्याज, प्रीफेरेंशियल शेयर और इन पर ब्याज या जुर्माना तथा पीनल इंटरेस्ट शामिल है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 24 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि पिछले पांच साल का रेकॉर्ड देखें को इस शेयर ने अपने निवेशकों को 393 परसेंट रिटर्न दिया है।

कंपनी का परफॉरमेंस
पिछले साल जुलाई में कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹62.70 पर पहुंचा था। इसी महीने 3 मार्च को यह ₹22.36 पर आ गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट गिरकर ₹78.99 रह गया था जबकि रेवेन्यू भी 11.6 फीसदी गिरकर ₹173.15 करोड़ रह गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...