21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
HomeUncategorizedसाल खत्म होने से पहले ही भर गई सरकार की झोली, डायरेक्ट...

साल खत्म होने से पहले ही भर गई सरकार की झोली, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16.2% तेजी

Published on

नई दिल्ली:

भारत सरकार को मिलने वाले डायरेक्ट टैक्स में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। CBDT के नए आंकड़ों के अनुसार 16 मार्च तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 25.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है पिछले साल के मुकाबले 16.15% ज्यादा है। यह बढ़त इसलिए हुई है क्योंकि कंपनियों और नॉन-कॉरपोरेट टैक्स से ज्यादा रेवेन्यू आया है। साथ ही शेयर बाजार में होने वाले सौदों पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। डायरेक्ट टैक्स वो होते हैं जो लोग और कंपनियां सीधे सरकार को देते हैं। इनमें इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स और एसटीटी शामिल हैं।

इस अवधि में कॉरपोरेट टैक्स 12.40 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल समान अवधि में 10.1 लाख करोड़ रुपये था। इसी तरह नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन पिछले वित्त वर्ष में 10.91 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 12.90 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजार के सौदों पर लगने वाला टैक्स STT भी खूब बढ़ा है। ये 53,095 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल ये 34,131 करोड़ रुपये था। इस दौरान वेल्थ टैक्समें कमी आई है। ये 3,656 करोड़ रुपये से घटकर 3,399 करोड़ रुपये रह गया है।

मजबूत है इकॉनमी
इस दौरान रिफंड 32.51% बढ़कर 4.6 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिफंड के बाद सरकार के पास कुल 21.26 लाख करोड़ रुपये का सीधा टैक्स आया। ये पिछले साल के मुकाबले 13.13% ज्यादा है। पिछले साल यह 18.8 लाख करोड़ रुपये था। टैक्स में बढ़त भारत की आर्थिक सेहत के लिए अच्छी खबर है। इससे सरकार के पास ज्यादा पैसा आएगा और उसे कर्ज लेने की कम जरूरत पड़ेगी। इससे यह भी साबित होता है कि दुनिया में मंदी की आशंका के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...