15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedइंडस्ट्री ने किया मेरा बायकॉट, मुश्किल से बनाई 'इमरजेंसी', ट्रेलर लॉन्च पर...

इंडस्ट्री ने किया मेरा बायकॉट, मुश्किल से बनाई ‘इमरजेंसी’, ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुईं कंगना

Published on

नई दिल्ली,

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का इंतजार फैन्स बसेब्री से कर रहे थे. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है. कंगना, फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी. भारत में 1975 में लगे आपातकाल के काले वक्त की कहानी को कंगना रनौत इसमें दिखाने वाली हैं.

कंगना हुईं इमोशनल
ट्रेलर लॉन्च पर बात करते हुए कंगना काफी इमोशनल नजर आईं. एक्ट्रेस ने कहा- मेरे लिए आज का दिन बेहद ही इमोशनल कर देने वाला है. मैंने इस फिल्म को बनाने में काफी मुश्किलों का सामना किया है. शूटिंग के दौरान भी कई चीजें थीं, जिन्होंने तकलीफ दी. सभी जानते हैं कि इंडस्ट्री ने मेरा पूरी तरह से बायकॉट किया हुआ है. कोई मेरे साथ नहीं खड़ा हुआ. लेकिन फिल्म में जो स्टार कास्ट आपको नजर आ रही है, इसने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा.

कंगना ने कहा- आप सभी जानते हैं कि मुझे राजनीति और राजनीति पर डिबेट करनी कितनी पसंद है. ‘इमरजेंसी’, हर किसी के लिए काफी इन्फॉर्मेटिव फिल्म होने वाली है. ऑडियन्स इसे देखना पसंद करेगी. ये फिल्म काफी मनोरंजक होने वाली है. कहना गलत नहीं, फिल्म में कंगना दमदार एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं. ट्रेलर भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

अनुपम खेर के लिए फिल्म थोड़ी पर्सनल
कंगना के अलावा ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर अनुपम खेर भी नजर आए. फिल्म में ये जयप्रकाश नारायण का रोल अदा करते नजर आने वाले हैं. अनुपम ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा- कंगना रनौत से हर कोई इंस्पीरेशन ले सकता है. कंगना एक सच्ची इंस्पीरेशन हैं. मैंने अपने ड्रामा स्कूल के पहले साल में था, जब इमरजेंसी की घोषणा हुई थी. तो ये फिल्म मेरे लिए थोड़ी पर्सनल भी है.

फिल्म में मौजूदा स्टार कास्ट की अगर बात करें तो इसमें कंगना रनौत के साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अन्य हैं. दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी अहम रोल में इसमें दिखेंगे. 6 सितंबर 2024 को ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म से कंगना को बहुत उम्मीदें हैं. एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखी थी. अगर फिल्म अच्छी कमाई करती है तो वो उस प्रॉपर्टी को दोबारा अपना करेंगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...