5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorized'द कश्‍मीर फाइल्‍स नफरत फैलाने वाला कचरा, ऑस्‍कर में गई तो भारत...

‘द कश्‍मीर फाइल्‍स नफरत फैलाने वाला कचरा, ऑस्‍कर में गई तो भारत की होगी बेइज्‍जती’

Published on

बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसी बीच एक और विवाद ने जन्म ले लिया है। यह विवाद एसएस राजामौली की फिल्म RRR की ऑस्कर्स में दावेदारी के बाद पैदा हुआ है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बात पर चिंता जताई थी कि कहीं विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भारत की तरफ से ऑस्कर्स में न भेज दिया जाए। विवेक अग्निहोत्री, अनुराग कश्यप पर भड़क गए थे, जिस पर अब कनाडा के फिल्ममेकर Dylan Mohan Gray ने रिएक्ट किया है।

इस फिल्ममेकर का विवेक अग्निहोत्री पर फूटा गुस्सा
Dylan Mohan Gray ने The Kashmir Files को ‘नफरत फैलाने वाली फिल्म’ बताते हुए कहा है कि अगर इसे ऑस्कर्स में भेजा गया तो यह भारत के लिए ‘शर्मिंदगी’ की बात होगी। भारत की बेइज्जती हो जाएगी। पूरा मुद्दा कहां से और कैसे शुरू हुआ। आइए आपको बताते हैं। Anurag Kashyap ने हाल ही कहा था कि अगर RRR को भारत की तरफ से ऑस्कर्स के लिए ऑफिशल एंट्री के तौर पर भेजा जाता है तो 99 फीसदी चांस हैं कि इस फिल्म को अकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिलेगा। अनुराग कश्यप ने यह भी कहा था कि उन्हें डर है कि कहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर्स में न भेज दें। इसी बात पर Vivek Agnihotri भड़क गए थे।

‘कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर्स में भेजना भारत के लिए शर्म की बात होगी’
विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर बरसते हुए ट्वीट किया था कि अब ‘दोबारा’ के डायरेक्टर के नेतृत्व में बॉलीवुड ने ऑस्कर के लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ के खिलाफ नफरत का कैंपेन चलाना शुरू कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप को घेरा को कनाडाई फिल्ममेकर उनके सपोर्ट में उतर आए। डाइलन मोहन ग्रे ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘हां, क्योंकि यह एक नफरत फैलाने वाली फिल्म है, जिसमें कलात्मक योग्यता के नाम पर कचरा है और अगर इसे ऑस्कर्स में भेजे जाने के लिए चुना गया तो यह भारत के लिए और शर्मिंदगी की बात होगी। अनुराग कश्यप तो बस उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो देश के नाम पर कुछ अच्छा बचा है।’

11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी ‘द कश्मीर फाइल्स’
अब देखना यह होगा कि विवेक अग्निहोत्री का इस पर क्या रिएक्शन होगा। बता दें कि RRR इस साल 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। RRR को हॉलीवुड में भी खूब प्यार मिला और बंपर कमाई की। इसे हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स 2022 में दो बार सम्मानित भी किया गया था। वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। मात्र 25 करोड़ के बजट में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी इस फिल्म की खूब आलोचना भी की गई थी और इसे एक ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ बताया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...