7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्‍तान की मिसाइलों की निगरानी कर रहे थे पैगंबर… भारत के हमले...

पाकिस्‍तान की मिसाइलों की निगरानी कर रहे थे पैगंबर… भारत के हमले को याद कर रोने लगा पाकिस्तानी सेना का पालतू लाल टोपी

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चला सैन्य टकराव युद्धविराम के बाद खत्म हो चुका है। दोनों पक्षों ने 10 मई को एक दूसरे पर जमीन, आसमान और पानी से हमले रोकने पर सहमति जताई। संघर्ष विराम की घोषणा को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पाकिस्तानी अभी तक इसके सदमे में उबर नहीं पा रहे हैं। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तानी सेना का पिठ्ठू जैद हामिद तो भारत के हमले को याद कर कैमरे पर ही रोने लगा।

लाल टोपी के नाम से मशहूर जैद हामिद ने दावा किया कि भारत के हमले के दौरान पाकिस्तान को बचाने के लिए पैगम्बर मोहम्मद और रूहानी ताकतें आ गई थीं। हामिद ने कहा कि हमने 1965 और 1971 की जंग में सुना था कि रूहानी ताकतें, बाबे, रसूल अल्लाह (पैगंबर मोहम्मद) ये सब रूहानी तौर पर पाकिस्तान की हिफाजत करने के लिए आए थे।

हमले को याद कर रोने लगा जैद हामिद
इसके बाद उसने कहा कि इस छोटी सी झड़प में भी कई लोगों ने अपने ख्वाब भेजे कि उन्होंने रसूल अल्लाह को पाकिस्तान की तरफ जाते देखा। हामिद ने रोते हुए कहा कि उसे एक बच्चे ने अपने सपने के बारे में बताया और कहा कि उसने पैगंबर को देखा, वो पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइलों की निगरानी कर रहे थे। लाल टोपी ने कहा कि उसे बच्चे के झूठ बोलने की कोई वजह नजर नहीं आती।

भारत के हमले से घबराया था पाकिस्तान
भारत ने 6-7 मई की तहत ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर मौजूद 9 ठिकानों पर हमला करते हुए आतंकवादियों के लॉन्च पैड तबाह कर दिए थे। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसके बाद 8, 9 और 10 मई को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य अड्डों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में कहर बरपा दिया। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया। लाहौर में पाकिस्तान की चीनी मेड एयर डिफेंस तबाह कर दिया गया। भारत के हमले से घबराया पाकिस्तान दुनियाभर में संघर्ष विराम के लिए गुहार लगाने लगा, जिसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों ने हमले रोकने पर सहमति जताई।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...