15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedKBC का वो सवाल, जिसे देने में चूके कंटेस्टेंट, जीत सकते थे...

KBC का वो सवाल, जिसे देने में चूके कंटेस्टेंट, जीत सकते थे 7 करोड़

Published on

7 अगस्त से कौन बनेगा करोड़पति के नये अध्याय का आगाज होने वाला है. केबीसी 14 के पहले एपिसोड में ‘आजादी के गर्व महापर्व’ को सेलिब्रेट किया जायेगा. आप में से कई लोग होंगे जो KBC में जाने का ख्वाब देख रहे होंगे. अगर ऐसा है, तो उससे पहले आप केबीसी के मंच पर पूछे गये 7 करोड़ के सवाल के बारे में जान लीजिये. अगर आपने केबीसी पर पूछे गये अमिताभ बच्चन के इस सवाल का जवाब दे दिया, तो समझो आप शो में जाने के लिये रेडी हैं.

KBC 13 में पूछा गया था ये मुश्किल सवाल
KBC का हर सीजन फॉलो करने वालों को मध्य प्रदेश के साहिल अहिरवार, तो याद होंगे ही? अगर शो की यादें धुंधली पड़ गई हैं, तो हम आपको सबकुछ फिर से याद दिला देते हैं. साहिल अहिरवार केबीसी 13 के दूसरे ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने शो में एक करोड़ की रकम जीती थी. साहिल IAS की तैयारी कर रहे थे. इसलिये उनके पास अच्छा-खासा ज्ञान भी था, लेकिन 7 करोड़ के सवाल पर आकर वो अटक गये.

7 करोड़ का सवाल ये रहा-
पाचन तंत्र वाला एकमात्र पक्षी कौन सा है, जो गोजातीय के रूप में वनस्पति को किण्वित करता है और विशेष रूप से पत्तियों-कलियों को खाने में सक्षम है?
A. शोबिल सारस
B. होत्ज़िना
C. फावड़ा
D. गैलापागोस जलकाग

बच्चन साहब ने शो पर जैसे ही साहिल अहिरवार से ये सवाल पूछा. वो सोच में पड़ गये. साहिल शो पर सारी लाइफलाइन भी यूज कर चुके थे. इसके लिये उनके पास कोई सही जवाब जानने का कोई रास्ता नहीं बचा था. हालांकि, साहिल अहिरवार ने सवाल का गलत जवाब देने के बजाये. शो बीच में ही क्विट करने का फैसला लिया. इसी के साथ साहिल सिर्फ एक करोड़ रुपये घर वापस लौट गये.

ये है सही जवाब
अब आप केबीसी के मंच पर हों और आपसे 7 करोड़ की रकम के लिये आसान सा सवाल पूछा जाये. ये तो मुमकिन हो ही नहीं सकता. साहिल क्या ऐसा सवाल किसी को भी सोच में डाल सकता है. वैसे जिन्हें ये जवाब नहीं पता है. वो जान लें कि 7 करोड़ रुपये के लिये पूछे गये सवाल का सही जवाब होत्ज़िना है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...