2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorized​नोएडा में तैयार हो गया इंटरनैशनल जेवर एयरपोर्ट का रनवे, उड़ानों के...

​नोएडा में तैयार हो गया इंटरनैशनल जेवर एयरपोर्ट का रनवे, उड़ानों के आगाज की तारीख भी आ गई

Published on

नोएडाः

उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले फेज का काम 2024 के दिसंबर महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। यहां 3.9 किलोमीटर का रनवे बनकर तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का ढांचा भी खड़ा कर दिया गया है। इसमें 10 गेट बनाये जा रहे हैं और एटीसी टावर भी लगभग बनकर तैयार है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ के मुताबिक, अप्रैल 2025 के अंत तक इस एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

एयरपोर्ट की संरचना
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उत्तर प्रदेश सरकार से 40 साल के लिए कॉन्सेशन समझौता हुआ है। यह करार 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हुआ है। एयरपोर्ट का प्रथम चरण 1,334 हेक्टेयर में फैला है। इसका निर्माण चार चरणों में किया जा रहा है। इसका पहला चरण 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा और पहले चरण के दौरान एक रनवे और एक टर्मिनल होगा जो प्रतिवर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही के लिए तैयार होगा।

एयरपोर्ट पर भारतीय संस्कृति
सबसे बड़ी बात है कि हवाई अड्डे पर भारतीय संस्कृति को दर्शाने का सबसे ज्यादा प्रयास किया गया है। खास तौर से उत्तर प्रदेश की संस्कृति को आगे रखते हुए इसके मुख्य द्वार को बनारस के घाट के तर्ज पर डिजाइन किया गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर पर ले जाने के लक्ष्य को पूरा करने में जेवर एयरपोर्ट काफी सहायक होगा।

सबसे बड़ा एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि पहले फेज में 1,334 हेक्टेयर में 12 मिलियन कैपेसिटी के साथ एयरपोर्ट जल्द शुरू होगा। पूरी तरह तैयार होने के बाद देश में क्षेत्रफल के लिहाज से यह सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इसके टर्मिनल, एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम) और हवाई पट्टी का काम लगभग पूरा हो चुका है। हवाई पट्टी पर लाइटिंग का काम भी 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। दिसंबर 2024 में फ्लाइट की ट्रायल और टेस्टिंग की जायेगी और अप्रैल 2025 से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होंगी।

एमओयू साइन
अभी उड़ानों के लिए अकासा और इंडिगो एयरलाइंस के साथ से ज्यूरिख निर्माता कंपनी का एमओयू साइन हो चुका है। इसके साथ ही मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल का बड़ा हब बनाया जा रहा है। कार्गो टर्मिनल के माध्यम से इंपोर्ट एक्सपोर्ट को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल एयरपोर्ट
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को पूरी तरह से डिजिटल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसमें इनडोर नेविगेशन, पैसेंजर फ्लोर मैनेजमेंट, स्मार्टफोन द्वारा चेक इन, बैगेज ड्रॉप और सभी चेकप्वाइंट पर डिजिटल प्रोसेसिंग जैसे टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...