12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedफरमानी पर एक्शन होने से खुश 'हर-हर शंभू' के राइटर, बोले- सच...

फरमानी पर एक्शन होने से खुश ‘हर-हर शंभू’ के राइटर, बोले- सच आया सामने

Published on

हर-हर शंभू का ओरिजनल कंपोजिशन करने वाले जीतू शर्मा ने आजतक को जानकारी दी है कि यू-ट्यूब से फरमानी नाज का हर-हर शंभू वीडियो हटा दिया गया है. आजतक डॉट इन से बातचीत के दौरान जीतू बताते हैं, फरमानी नाज ने 23 तारीख को अपना वीडियो यू-ट्यूब पर रिलीज किया था. उन्होंने हमारा गाना गाया, हमारे रिदम, कंपोजिशन पर गाया, हमें कोई दिक्कत नहीं थी. यहां तक की उन्होंने वीडियो डिसक्रिप्शन पर हमारा नाम नहीं दिया था. तब भी हमें कोई तकलीफ नहीं हुई थी. लेकिन जब उन्होंने यू-ट्यूब पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए इस गाने व कंपोजिशन को अपना कहा और नेशनल मीडिया हाउस में जाकर खुद का ओरिजनल बताया, तो मुझे आपत्त‍ि हुई है.

नहीं दिया गया क्रेडिट
उन्होंने मीडिया और फैंस को गलत फैक्ट दिया था, जो सही नहीं है. मुझे बहुत बुरा लगा था, क्योंकि हमारी मेहनत पर सारा क्रेडिट कोई और ले रहा है. जीतू आगे कहते हैं, मैंने जब उनके इंटरव्यूज देखे, तो उस दौरान ही मैंने यू-ट्यूब के ऑफिशियल साइट पर जाकर लीगल क्लेम सबमिट कर दिया था. मैंने मंत्र का कंपोजिशन खुद का ही बताते हुए कंपलेन की थी. लगभग सात से आठ दिन तक यू-ट्यूब ने इसका वैरिफिकेशन किया और फाइनली गुरुवार को उनका वीडियो हटा दिया गया है. अब उनके चैनल पर हर-हर शंभू वीडियो नहीं दिखेगा.

सामने आया सच
जीतू कहते हैं, देखिए हमारे गाने को कई लोगों ने कवर सॉन्ग बनाया है, मुझे उससे कभी परेशानी रही ही नहीं. उन्होंने जिस तरह इनकैश किया है, मुझे उससे बुरा लगा था. यू-ट्यूब ने अपना काम कर दिया है और सच्चाई की जीत हो ही गई. आखिर सच सबके सामने आ गया है. मैं यू-ट्यूब को दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं. अब बस यही कहना है कि अगर फरनाज नेशनल मीडिया पर जाकर अपनी गलती और झूठ स्वीकारती हैं. हमें क्रेडिट देती हैं और खुद के क्लेम वाला वीडियो हटाती हैं, तो शायद मैं अपना क्लेम हटा लूं. माना जाता? सवाल पर बोलीं फरमानी नाज- कलाकार को धर्म…

वहीं लीगल एक्शन पर जीतू कहते हैं, सबसे बड़ा एक्शन तो यू-ट्यूब ने ले ही लिया है. उनका कंटेंट हटना ही सबसे बड़ा झटका है. वैसे भी मैंने एक हफ्ते का टाइम रखा ही है, देखते हैं आगे क्या होता है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...