25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedपैसों से जुड़े इन नियमों में एक अक्टूबर से हो रहा बड़ा...

पैसों से जुड़े इन नियमों में एक अक्टूबर से हो रहा बड़ा बदलाव, सीधा आम आदमी की जेब पर होगा असर

Published on

नई दिल्ली

सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। अभी कुछ दिन ही बाकी हैं। अगले महीने यानी अक्टूबर से पैसे से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इन नियमों के बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको एक अक्टूबर से होने जा रहे इन्हीं बदलावों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। आईए आपको बताते हैं कि एक अक्टूबर से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

फटाफट बदल लें नोट
आपके पास अगर दो हजार रुपये का नोट है तो ये काम फटाफट कर लें। रिजर्व बैंक ने सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट को बदलने की डेडलाइन दी है। इसके बाद ये नोट नहीं चलेंगे। ऐसे में दो हजार का नोट जरूर बदल लें। वहीं अगर अगले महीने से विदेश टूर पैकेज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि 7 लाख रुपए से कम का टूर पैकेज खरीदने पर 5 फीसदी TCS देना होगा। 7 लाख रुपए से ज्यादा के टूर पैकेज 20 प्रतिशत TCS देना होगा।

फ्रीज हो जाएगा खाता
आपको बता दें कि सेबी ने डीमैट और ट्रेडिंग खाते में नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2023 को खत्म हो रही है। अगर कोई खाताधारक इस तारीख तक नॉमिनेशन नहीं करता है तो ऐसे में खाते को 1 अक्टूबर से फ्रीज कर दिया जाएगा। ऐसे में आप डीमैट और ट्रेडिंग को ऑपरेट नहीं कर पाएंगे। पहले सेबी ने डीमैट और ट्रेडिंग खाते के नॉमिनेशन की डेडलाइन 31 मार्च को तय किया था, जिसे बाद में छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

सेविंग खाते में आधार जरूरी
अब आधार छोटी बचत योजनाओं में जरूरी हो गया है। पीपीएफ, एसएसवाई, पोस्ट ऑफिस स्कीम आदि में आधार की जानकारी दर्ज करना जरूरी है। अगर आपके ऐसा नहीं करते हैं तो तुरंत बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस जानकारी दर्ज करवाएं। ऐसा नहीं करने पर एक अक्टूबर 2023 से इन खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...