16.7 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized10 साल का है पक्‍का इंतजाम, भारत पर कोई आंच नहीं आ...

10 साल का है पक्‍का इंतजाम, भारत पर कोई आंच नहीं आ सकती, सरकार को इतना भरोसा क्‍यों?

Published on

नई दिल्‍ली

दुनिया के तमाम बड़े देश आज अलग-अलग तरह की चुनौतियों से घ‍िरे हुए हैं। उस समय मोदी सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री ने कुछ ऐसा कहा है जो दिखता है कि भारत की बुनियाद किस हद तक मजबूत है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 साल तक चलने के लिए काफी है। उन्होंने यह भी बताया कि देश का CAD यानी करंट अकाउंट डेफिसिट GDP का सिर्फ 1% है। एक कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने यह बात कही।

पीयूष गोयल ने बताया कि विदेश में काम करने वाले भारतीय 130 अरब डॉलर वापस घर भेज रहे हैं। गोयल ने कहा, ‘130 अरब डॉलर का रेमिटेंस भारत आ रहा है।’ रेमिटेंस वह पैसा होता है जो विदेश में काम करने वाले भारतीय अपने देश भेजते हैं।

गोयल ने आगे कहा, ‘अर्थव्यवस्था, विनिर्माण, निवेश… इन्‍फ्रा और खपत आधारित विकास की कहानियां भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रही हैं। हमारे पास मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल हैं। कई लोग हमारे विदेशी मुद्रा भंडार को देखते हैं। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भंडार है। CAD GDP का मुश्किल से 1% है… इस संदर्भ में हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 10 साल तक चलेगा। भारत की कहानी अस्थिर दुनिया में स्थिरता, निरंतरता और पूर्वानुमानिता की है।’

CAD क्‍या है होता है?
चालू खाता घाटा यानी CAD किसी देश के व्यापार और वित्तीय लेनदेन का पैमाना है। यह घाआ तब होता है जब किसी देश का आयात उसके निर्यात से अधिक होता है। सीएडी देश की आर्थिक स्थिति का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। जब सीएडी सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के अनुपात में कम होता है तो यह कई सकारात्मक संकेत दिखाता है। यह स्थिति देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी मानी जाती है।

कितना है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार?
7 फरवरी को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.6 अरब डॉलर बढ़ा था। इस बढ़ोतरी के साथ यह 638.261 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचे स्‍तर पर था।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...